UP News: टोल कर्मियों से मारपीट, बिना टैक्स दिए निकाले गए वाहन; अब 24 किसान नेताओं के खिसाफ केस दर्ज – INA

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना इलाके के इब्राहिमपुर टोल प्लाजा अखाड़ा बन गया है.आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित इस टोल प्लाजा पर टैक्स देने के विवाद को लेकर एक किसान संगठन के पदाधिकारियों और टोल कर्मियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ. आरोप है किसान संगठन से जुड़े दर्जनों लोगों ने टोल प्लाजा पर धावा बोल दिया और वहां मौजूद महिला सुपरवाइजरों समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई. इस हंगामे के दौरान दबंगों ने टोल बैरियर हटाकर कई वाहनों को बिना टैक्स दिए ही जबरन वहां से निकलवा दिया गया है, जिससे भारी राजस्व हानि हुई है. टोल पर हुए विवाद की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है और 5 नामजद व करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
बिलारी पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई गुंडागर्दी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. टोल प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट और एससी-एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस पूरे बवाल के बाद हाईवे पर काफी देर तक लोग परेशान रहे है, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है.
टोल कर्मियों से की थी मारपीट
घटना शुक्रवार दोपहर की है जब पांच गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग टोल पर पहुंचे थे. टोल पर मौजूद कर्मचारी के अनुसार, खुद को संगठन का जिलाध्यक्ष बताने वाले किसान नेता ने अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर आए थे. जब कारसवार लोगों से टैक्स मांगा गया था, तो दबंगो ने विवाद शुरू कर दिया था. आरोप है कि हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर विपिन और महिला कर्मियों उर्मिला व श्वेता को निशाना बनाया था.
महिला कर्मचारियों के साथ न केवल अभद्रता की गई थी, बल्कि उनके लिए जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया था. प्रबंधक का दावा है कि आरोपियों ने प्रति माह 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और विरोध करने पर सुपरवाइजर से मोबाइल और 26 हजार रुपये नकद छीन लिए.
कई किसान नेता थाने पहुंचे
टोल प्लाजा पर हुए विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला गया है. अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. दूसरी ओर, विवाद की सूचना पाकर किसान संगठन के अन्य बड़े पदाधिकारी भी बिलारी थाने पहुंचे. किसान नेताओं ने टोल प्रबंधन के आरोपों को सिरे से नकारते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. संगठन के नेताओं का कहना है कि वे टोल पर किसी भी तरह के नियम विरुद्ध कार्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
टोल कर्मियों से मारपीट, बिना टैक्स दिए निकाले गए वाहन; अब 24 किसान नेताओं के खिसाफ केस दर्ज
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



