UP News: दावत बनी मुसीबत! गोद भराई में खाया रसगुल्ला, 30 से अधिक लोग हो गए बीमार; अस्पताल में भर्ती – INA

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में एक गोद भराई समारोह के बाद बड़ा स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया. गांव सालवा में आयोजित दावत में खाना खाने के बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सभी को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई.

दावत के बाद बिगड़ी तबीयत, गांव में हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी कलवा उर्फ प्रेम सिंह की बेटी मीनाक्षी की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हुए थे. दावत में मटर पनीर की सब्जी और छेना रसगुल्ला खाने के कुछ ही देर बाद लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई और देखते ही देखते बीमारों की संख्या बढ़ती चली गई.

एक जैसे लक्षण, फूड पॉइजनिंग की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार, सभी मरीजों में समान लक्षण देखे गए. कई लोगों को तेज पेट दर्द, उल्टी-दस्त और कमजोरी महसूस हुई. कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया और परिजन अपने लोगों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए.

एंबुलेंस से मरीजों को भेजा गया अस्पताल

घटना की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आया. करीब एक दर्जन एंबुलेंस गांव भेजी गईं. मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर मरीजों को रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दावत में बने भोजन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि लोगों की तबीयत बिगड़ने की असली वजह क्या थी.

प्रशासन अलर्ट, गांव में दहशत

फिलहाल प्रशासन ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं. डॉक्टरों के मुताबिक अधिकतर मरीजों की हालत स्थिर है. हालांकि कुछ मरीजों को अभी भी निगरानी में रखा गया है. घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है.

नदीम सैफी
नदीम सैफी

नदीम सैफी पिछले 11 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजनीति व क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ है. कई टीवी चेन्नल्स में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घरों में कैद थे तब सड़कों पर उतरकर लोगों को ग्राउंड जीरो से रूबरू करवाया. नोएडा में एक दैनिक समाचार पत्र से शुरुआत की और R9 टीवी, नवतेज टीवी, प्राइम न्यूज़ व जनतंत्र टीवी में काम का अनुभव लिया. फिलहाल TV9 में बतौर डिजिटल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

google button

दावत बनी मुसीबत! गोद भराई में खाया रसगुल्ला, 30 से अधिक लोग हो गए बीमार; अस्पताल में भर्ती


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button