UP News: दोस्ती, प्यार और फिर कत्ल… इंस्टाग्राम लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, प्रेमी ने ही प्रेमिका को मार डाला – INA

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में प्यार में धोखे का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग लड़के के बीच हुए प्यार में लड़की को अपनी जान गवानी पड़ गई. पहले इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया. दोनों ने साथ में जीने मरने की कसमें भी खाईं, लेकिन अब इस लव स्टोरी का खौफनाक अंत देखने को मिला है. इस प्रेम कहानी में नाबालिग प्रेमी ने लड़की को बुलाकर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उसकी निशानदेही पर नाबालिग प्रेमिका का शव नहर के पास झाड़ियों में मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक, सराय इनायत थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव की रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की खुशी पाल 10वीं की छात्रा थी. खुशी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर बहरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले 17 साल के असमित वर्मा से हो गई. असमित 12वीं का छात्र है. दोनों के बीच इंस्टाग्राम से दोस्ती होने के बाद फोन पर बातचीत होने लगी और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. इस बीच 20 अप्रैल को नाबालिग लड़की खुशी पाल स्कूल गई और घर नहीं लौटी. परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद सराय इनायत थाने में आरोपी नाबालिग लड़के असमित वर्मा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया.

ये भी पढ़ें- 18 घंटे तक चला मौत का रेस्क्यू, हमीरपुर हादसे ने रुलाया पूरा गांव; यमुना नदी से निकाले गए सभी 6 शव

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

सराय इनायत थाना पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी. जब पुलिस ने आरोपी नाबालिग असमित वर्मा को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मृतका खुशी पाल से हुई थी. पिछले कुछ दिनों से खुशी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने 20 अप्रैल को खुशी को बुलाया और बाइक से उसे लेकर वह मऊआइमा चला गया, जहां पर उसने धारदार हथियार से गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को हरखपुर गांव में शारदा सहायक नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया.

शादी नहीं करना चाहता था आरोपी

पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के की निशानदेही पर नाबालिग प्रेमिका का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया. नाबालिग प्रेमी के मुताबिक, प्रेमिका द्वारा शादी का दबाव बनाया जा रहा था, जबकि वह शादी नहीं करना चाहता था. पुलिस के मुताबिक, मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जिससे की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

लड़की ने पिता ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं लड़की के पिता लक्ष्मी नारायण पाल के मुताबिक, बेटी घर से लाखों के सोने और चांदी के आभूषण और नकदी लेकर गई थी. पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने गहने और पैसे लेने के बाद उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. वहीं मृतका की छोटी बहन मुस्कान ने बताया कि दीदी मोबाइल पर आरोपी से बात करती थी, जिसको लेकर परिवार ने उसको समझाया भी था, लेकिन उसके बाद भी दोनों की बातचीत होती रही. परिजनों ने मामले में आरोपी नाबालिग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मनीष वर्मा
मनीष वर्मा

मनीष वर्मा 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वो IBN7, न्यूज़ एक्सप्रेस, नेशनल वॉयस, MH-1 न्यूज़ चैनल तथा न्यूज़-ट्रैक , इंडियन ओपिनियन में काम कर चुके हैं. मुख्य रूप से ‘बुंदेलखंड की भूख- अवार्डेड स्टोरी ऑफ IBN7’, चार महाकुम्भ/अर्धकुंभ (2001, 2007, 2013, 2019), महेश योगी समाधि का अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम, कुख्यात डकैत ददुआ एनकाउंटर, कुख्यात डकैत ठोकिया द्वारा 7 जवानों की नृशंस हत्या की स्पेशल कवरेज कर चुके हैं.

Read More

google button

दोस्ती, प्यार और फिर कत्ल… इंस्टाग्राम लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, प्रेमी ने ही प्रेमिका को मार डाला


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button