UP News: नोएडा: खेल-खेल में गिर गया भारी भरकम गेट, 5 साल के मासूम की दबकर मौत, CCTV में कैद वारदात – INA

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है. यहां के गेझा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. घर के बाहर खेल रहे पांच साल के एक मासूम बच्चे के ऊपर लोहे का भारी-भरकम गेट गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरी घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गेझा गांव निवासी मनीष का पांच वर्षीय पुत्र नवदीप शनिवार सुबह करीब 9:20 बजे अपने घर के पास खेल रहा था. खेलते-खेलते वह पड़ोस में लगे एक बड़े लोहे के गेट पर चढ़ गया और उसे झुलाने लगा. इसी दौरान अचानक गेट का कब्जा टूट गया और भारी-भरकम लोहे का ढांचा सीधे मासूम के ऊपर जा गिरा. नवदीप गेट के नीचे पूरी तरह दब गया.
मौके पर ही तोड़ा दम
गेट गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके की ओर दौड़े. लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद भारी गेट को हटाकर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम नवदीप की सांसें थम चुकी थीं. अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था. इस घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पिता मनीष और मां का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे गांव में इस समय शोक की लहर है.
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में संदिग्ध हालत में मासूम की मौत, 7 दिन बाद गटर में मिला शव; परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
सुरक्षा पर उठे सवाल
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वह गेट काफी पुराना था और उसके कब्जे जंग लगने के कारण बेहद कमजोर हो चुके थे. CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं. यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि घरों के बाहर लगे भारी गेट या अन्य ढांचे कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं. पुलिस प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के दरवाजों और गेटों की समय-समय पर जांच कराते रहें ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो.
नोएडा: खेल-खेल में गिर गया भारी भरकम गेट, 5 साल के मासूम की दबकर मौत, CCTV में कैद वारदात
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


