Sport : IPL 2026 अंक तालिका में उथल पुथल, मुंबई इंडियंस को हराकर टेबल टॉपर बनी RCB, ये 2 टीमें हुईं ऑफिशियली बाहर #INA

IPL 2026 Updated Points Table: रविवार को डबल हेडर मुकाबले खेले गए. दोनों ही मैच रोमांचक रहे और उनके नतीजों से आईपीएल 2026 की अंक तालिका में उथल-पुथल देखने को मिल रही है. दोपहर के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को धूल चटाई. तो वहीं, रात के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में हराकर जीत दर्ज की. तो आइए जानते हैं कि डबल हेडर के बाद अब अंक तालिका का क्या हाल है… कौन सी टीम किस स्थान पर है और कौन सी 2 टीमें प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक रूप से बाहर हो गई हैं.

मुंबई इंडियंस को हराकर टेबल टॉपर बनी RCB

रायपुर के मैदान पर RCB VS MI के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया, जिसका नतीजा आखिरी गेंद पर आया. जहां, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर एक रोमांचक जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है.

RCB ने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मैचों में जीत दर्ज की है और 4 मैचों में हार का सामना किया है. 14 अंक और +1.103 नेट रन रेट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है. सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के पास भी 14-14 अंक हैं और ये दोनों टीमें क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर पहुंची

रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ. चेपॉक पर खेले गए इस मैच में चेन्नई की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. CSK ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैचों में हार का सामना किया है. 12 अंक और +0.185 नेट रन रेट के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है. राजस्थान रॉयल्स के पास भी 12 अंक हैं और ये टीम 6वें पायदान पर है. पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर काबिज है.

ये 2 टीमें हुईं प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस काफी दिलचस्प हो गई है. रविवार को आरसीबी के हाथों मुंबई इंडियंस को हार मिली. वहीं, चेन्नई के हाथों एलएसजी को हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन 10 मैच खेले हैं और वह 9 अंक के साथ 7वें नंबर पर है. वहीं, 8वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसने इस सीजन 11 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली कैपिटल्स 8 अंक के साथ 8वें नंबर पर ही है.

IPL 2026 अंक तालिका का ऐसा है पूरा हाल

स्थान टीम मैच जीत हार N/R अंक NRR
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 14 1.103
2 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 1 14 0.737
3 गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 12 0.228
4

पंजाब किंग्स

10 6 3 1 12 0.571
5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 10 0.185
6 राजस्थान रॉयल्स 10 6 5 0 10 0.082
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 8 -0.169
8 दिल्ली कैपिटल्स 10 4 7 1 8 -1.154
9 मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 6 -0.585
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 3 8 0 6 -0.907

ये भी पढ़ें: IPL में नहीं देखा होगा ऐसा मैच जो RCB vs MI के बीच हुआ, रायपुर में रुकी सबकी सांसे, बेंगलुरु ने मुंबई को 2 विकेट से हराया

IPL 2026 अंक तालिका में उथल पुथल, मुंबई इंडियंस को हराकर टेबल टॉपर बनी RCB, ये 2 टीमें हुईं ऑफिशियली बाहर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button