UP News: बांके बिहारी मंदिर में फिर बदली प्रवेश व्यवस्था, अब इस गेट से नहीं मिलेगी एंट्री – INA

Vrindavan Banke Bihari Temple: वृंदावन के ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक बार फिर प्रवेश व्यवस्था में बदलाव किया गया है. मंदिर प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सेवायत गोस्वामीजनों के शिष्य, यजमान एवं अन्य अतिथियों को अब द्वार संख्या-4 से प्रवेश नहीं मिलेगा. जारी पत्र के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा के अवसर पर गोस्वामी बंधुओं की सहमति से द्वार संख्या-4 से प्रवेश की मौखिक व्यवस्था शुरू की गई थी.

यह व्यवस्था 13 नवंबर को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई. हाई पावर कमेटी के सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के दौरान पाया गया कि द्वार संख्या-4 से प्रवेश और निकास होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है. इसी को देखते हुए व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया गया. नए आदेश के तहत 14 नवंबर 2026 से प्रातःकालीन एवं सायंकालीन सेवा के दौरान सेवायत गोस्वामीजनों के शिष्य, यजमान और अन्य अतिथियों को सीमित संख्या में द्वार संख्या-2 से प्रवेश दिया जाएगा.

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश

मंदिर प्रशासन के इस फैसले से प्रवेश व्यवस्था में बदलाव के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई है. बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में 11 नवंबर से शीतकालीन दर्शन व्यवस्था लागू हो गई है. मंदिर में दर्शन और आरती का समय बदलाव किया गया है. सुबह 8 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। सुबह 8:10 बजे शृंगार आरती होगी. दोपहर 1:25 बजे राजभोग आरती होगी और 1:30 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे.

शाम 4 बजे मंदिर के पट फिर खुलेंगे

शाम 4 बजे मंदिर के पट फिर खुलेंगे. रात 8:55 बजे शयन भोग आरती होगी और रात 9 बजे पट बंद हो जाएंगे. गौरतलब है कि सर्दी में ठाकुर जी के लिए विशेष प्रकार के भोजन तैयार किए जाते हैं. सर्दियों में गर्मी देने के लिए ठाकुर जी को इत्र की मालिश होती है. केसर युक्त दूध, केसर का शरबत और गर्म खीर, पिस्ता, मेवा, काजू, बादाम, अखरोट भोजन में खिलाया जाता है ताकि, ठाकुर जी को सर्दी से बचे रहें.

ये भी पढ़ें: मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली चलती बस, कैसे बची 40 यात्रियों की जान? दिल्ली से छतरपुर जा रही थी

बांके बिहारी मंदिर में फिर बदली प्रवेश व्यवस्था, अब इस गेट से नहीं मिलेगी एंट्री


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button