UP News: बिजनौर में डिजिटल अरेस्ट हुई महिला ने फांसी लगाई, साइबर अपराधी ड्रग्स तस्करी में फंसाने की दे रहे थे धमकी – INA

UP Crime News: यूपी के बिजनौर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां साइबर ठगों की धमकियों से परेशान होकर 28 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं पीड़ित परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला जिले के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के फरीदपुर भोगी गांव का है.

रणवीर सिंह की पत्नी मोनिका ने कथित डिजिटल अरेस्ट और जेल भेजने की धमकियों से तंग आकर मंगलवार फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जाता है कि मोनिका अपनी दो बेटियों नंदनी उर्फ सम्मो और जिया के साथ कमरे में सोई थी. सुबह जब बेटियां उठीं तो उन्होंने अपनी मां को पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका देखा. बच्चियों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे. पति रणधीर ने दुपट्टा काटकर मोनिका को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिवार वाले इस बात से हैरान थे कि बिना किसी घरेलू विवाद के मोनिका ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.

डायरी से खुला राज

घटना के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मृतका का अंतिम संस्कार बिजनौर गंगा बैराज पर कर दिया. अगले दिन बुधवार को बिस्तर के नीचे एक डायरी मिली, जिसमें मृतका ने सुसाइड की पूरा कहानी लिखी थी. डायरी में मोनिका ने लिखा है कि कुछ लोग खुद को क्राइम ब्रांच और साइबर पुलिस अधिकारी बताकर उसे लगातार धमका रहे थे. ठगों ने ड्रग्स स्मगलिंग के झूठे मामले में पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी दी थी.

सुसाइड नोट के अनुसार, एक युवक फोन पर कहता था कि उसे पुलिस ने पकड़ रखा है और उसे छुड़ाने के लिए रुपये भेजने होंगे, वरना पूरे परिवार को गिरफ्तार करा दिया जाएगा. साइबर ठगों ने महिला के मोबाइल से रिश्तेदारों और परिवार के नंबर निकाल लिए थे और लगातार ऑडियो-वीडियो कॉल कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. डर और तनाव के कारण मोनिका ने यह बात परिवार से छिपाए रखी और इसी डर में उसने आत्महत्या कर ली.

पुलिस कर रही जांच

पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. परिजनों ने मोनिका का मोबाइल और सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया है. जांच में सामने आया कि पिछले 15 दिनों से पांच अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल की जा रही थीं, जिनमें पुलिस वर्दी पहने लोगों की तस्वीरें दिखाई जाती थीं. बिजनौर के एसएसपी अभिषेक झा ने बताया कि डिजिटल फ्रॉड करने वाले अज्ञात गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और नंबरों के आधार पर जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं.

ये भी पढ़ें – ‘हर आगजनी के मिलेंगे पैसे’ पाक हैंडलर ने संदिग्धों से किया था ये वादा

अमित रस्तोगी
अमित रस्तोगी

अमित रस्तोगी पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी पहचान वाइल्डलाइफ, एग्रोफोरेस्ट्री, हॉटिकल्चर, एनिमल हसबेंडरी फील्ड की विशेषज्ञता साथ-साथ इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर की जाती है. उन्होंने मांस के लिए ऊंट, गाय, बैलों, गधों और खच्चरों की तस्करी, स्लाटरिंग के खूनी कारोबार का पर्दाफाश किया है.

उन्हें अपने काम के लिए कई सम्मान भी मिले हैं. अमित रस्तोगी ने एमआईटी कालेज औरंगाबाद से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके बाद फिल्म एंव टेलीविजन संस्थान नई दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त कर 2 वर्ष दूरदर्शन और 19 वर्षो तक इंडिया टीवी के लिये बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. वर्तमान में टीवी 9 नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More

google button

बिजनौर में डिजिटल अरेस्ट हुई महिला ने फांसी लगाई, साइबर अपराधी ड्रग्स तस्करी में फंसाने की दे रहे थे धमकी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button