Sport : Vinesh Phogat: एशियन गेम्स ट्रायल के सेमीफाइन में विनेश फोगाट को मिली हार, मीनाक्षी ने जीत दर्ज कर किया बाहर #INA

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट काफी संघर्ष के बाद अब एशियन गेम्स के ट्रायल्स में हार गई है. उनको सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही वो अब एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. विनेश को भारत के युवा महिला पहलवान मीनाक्षी के हाथों हार का सामना सेमीफाइनल मुकाबले में करना पड़ा है.
इस मुकाबले में पहलवान विनेश फोगट के पति सोमवीर राठी ने मीनाक्षी की बाउट के खिलाफ आपत्ति जताई थी. उन्होंने इस सेमीफाइनल मैच में चुनौती वापस लेने पर विरोध जताया था. इसके बावजूद एशियाड ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने विनेश फोगट को हरा दिया. मीनाक्षी ने एक कड़े मुकाबले में 6-4 से जीत हासिल की.
VIDEO | Delhi: Wrestler Vinesh Phogat’s husband protests after Meenakshi’s team retracts challenge in semifinal bout.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vbrPFHdtLY
— Press Trust of India (@PTI_News) May 30, 2026
53 किलो भार वर्ग में मिली विनेश को हार
विनेश फोगाट को हरियाणा के जींद की रहने वाली मीनाक्षी ने हराया. विनेश ने 53 किलो भार वर्ग के ट्रायल्स में हिस्सा लिया था. जहां उन्होंने लगातार दो बाउट जीती. इसके बाद मीनाक्षी गोयत ने उन्हें 6-4 से हरा दिया. अब वो इन ट्रायल्स में आगे बढ़ गई हैं, जबकि विनेश फोगाट का सफर खत्म हो गया है.
एशियन गेम्स ट्रायल- VINESH PHOGAT का दूसरी बाउट में पहलवान नीशू से मुकाबला हुआ.मुकाबला अंत के 5 Second में 6-6 की बराबरी पर रुका.इसे लेकर फिर हंगामा शुरू हो गया.
आखिरी पॉइंट के लिए नीशू ने चैलेंज किया.मैट चेयरमैन और जज ने नीशू का चैलेंज रिजेक्ट करते हुए लास्ट पॉइंट नहीं दिया. इस… pic.twitter.com/cHeJATEhv0
— Sonia Satyaneeta (@SoniaDehati) May 30, 2026
इस हार के बाद भी विनेश फोगाट ने कहा कि, मैं वापस आऊंगी. जब वो मैट से बाहर जा रहीं थी तो उन्होंने सबको कहा कि वो वापस आएंगे. ये उनका कुश्ती के प्रति प्रेम और जुनून दिखाता है. क्योंकि उन्होंने संन्यास से वापसी ली और फिर राजनीति को छोड़कर दोबारा मां बनने के बाद कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद मैट पर वापसी की थी.
रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल्स से बाहर हो गई हैं. उन्हें तीसरे मुकाबले में हार के साथ विनेश फोगाट का एशियाई खेल ट्रायल्स में सफर समाप्त हो गया है और वह अब ट्रायल्स से बाहर हो गई हैं. विनेश ने अपने पहले मुकाबले में ज्योति के खिलाफ 7-1 की आसान जीत हासिल की. वहीं दूसरे मुकाबले में निशु को 5-0 से हरा दिया.
VIDEO | Delhi: Vinesh Phogat’s Asian Games dream dashed as wrestler loses semifinal bout . Meenakshi 6-4.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/waGGmBVN3H
— Press Trust of India (@PTI_News) May 30, 2026
भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफ़आई) ने पहले उन्हें सिर्फ 50 किलोग्राम वर्ग में खेलने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में अपना फ़ैसला बदल दिया और वो एशियन गेम्स ट्रायल्स में महिलाओं की 53 किलोग्राम कैटेगरी में खेलने उतरीं. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ही फैसला दिया कि विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के लिए होने वाले ट्रायल में हिस्सा ले सकती हैं. इससे पहले उनके ट्रायल्स में हिस्ला लेने पर रोक लगा दी गई थी.
ये भी पढ़ें : विनेश फोगाट के हक में आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अब ले सकेंगी 2026 एशियाई खेलों के ट्रायल में हिस्सा
Vinesh Phogat: एशियन गेम्स ट्रायल के सेमीफाइन में विनेश फोगाट को मिली हार, मीनाक्षी ने जीत दर्ज कर किया बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









