UP News: ‘मरने के बाद न रहे कर्ज’… उन्नाव के शख्स ने खुद का कराया पिंडदान, 500 लोगों को खिलाया भोज – INA

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने जीते ही अपना तेरहवीं संस्कार और पिंडदान कर डाला. इतना ही नहीं, उसने पूरे गांव को भोज भी कराया. अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. खुद का पिंडदान और तेरहवीं संस्कार करवाने वाला व्यक्ति ने बताया कि जीते जी मेरे ऊपर किसी का कर्ज नहीं रहा और मरने के बाद भी कर्ज साथ न जाए इसलिए ऐसा किया.
जानकारी के अनुसार, उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पीथनहार गांव निवासी 56 वर्षीय रवींद्र प्रसाद नाम के एक व्यक्ति ने पारिवारिक परिस्थितियों के चलते खुद का श्राद्ध कर्म करवा लिया. 8 मई को पीथनहार गांव में उस समय लोग हैरान रह गए, जब रवींद्र ने जीते जी अपनी तेरहवीं भोज का निमंत्रण सबको भिजवा दिया. इसके लिए राम प्रसाद ने बाकायदा शोक संदेश कार्ड भी छपवाया थे, जिसमें तेरहवीं और पिंडदान के आयोजन का जिक्र किया गया था.
खुद के सामने कराया श्राद्ध कर्म
श्राद्ध कर्म के लिए 9 मई को पंडित बुलाए गए. रवींद्र के सामने ही विधि-विधान के साथ पूजा कराई गई. इसके बाद सभी को तेरहवीं का भोज कराया गया. रवींद्र प्रसाद ने अपने तेरहवीं में पांच सौ लोगों को न्योता दिया था और खाना बनाने के लिए कई हलवाई लगाए गए थे. इतना ही नहीं व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई थी. तेरहवीं कार्यक्रम में लोगों को खाना खिलाने के लिए कुर्सी मेज और टेंट भी लगवाया था.
ये भी पढ़ें: 30 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, बिहार में बनेगा नॉर्दर्न गंगा एक्सप्रेस-वे; पटना-कोइलवर यात्रा होगी सुपरफास्ट
जानें क्यों की खुद की तेरहवीं
बताया जा रहा कि रवींद्र प्रसाद 40 साल से परिवार से अलग रह रहे थे. उन्होंने शादी भी नहीं की है. रवींद्र ने बताया कि जीते जी मेरे ऊपर किसी का कर्ज नहीं रहा. मरने के बाद मेरे ऊपर किसी का कर्ज न रहे इसलिए जीते जी खुद की तेरहवीं की है. एक दिन सोते समय विचार किया खुद की तेरहवीं कर देनी चाहिए, ताकि मरने के बाद किसी को हमारा श्राद्ध न करना पड़े.
‘मरने के बाद न रहे कर्ज’… उन्नाव के शख्स ने खुद का कराया पिंडदान, 500 लोगों को खिलाया भोज
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



