UP News: ‘मेरी 10 साल की बेटी से संबंध बनाता था…’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने लिव-इन पार्टनर को मारी गोली, सुनाई दरिंदगी की दास्तां – INA

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अपने लिव-इन पार्टनर की निरंतर प्रताड़ना और अश्लील हरकतों से तंग आकर एक महिला ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में नेहा नाम (बदला हुआ नाम) की महिला को गिरफ्तार किया है. 29 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े आठ बजे, नगीना देहात थाने के अंतर्गत आने वाले जुलाहापुर गांव के जंगल में एक 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था. मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले अनुज के रूप में हुई. अनुज के सिर पर गोली लगने का गहरा निशान था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की गहन तफ्तीश शुरू की.
जांच के दौरान अनुज की मां ने पुलिस को बताया कि पिछले दो वर्षों से नेहा नाम की महिला अपनी बेटी के साथ अनुज के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. उन्होंने जानकारी दी कि 28 अप्रैल की शाम अनुज और नेहा बाइक पर सवार होकर कहीं गए थे. रात को नेहा तो घर लौट आई, लेकिन अनुज वापस नहीं आया. अगली सुबह उसकी लाश गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मिली. इसी बयान के आधार पर पुलिस ने शोभा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.
प्रताड़ना की खौफनाक कहानी
पुलिस पूछताछ में नेहा ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए एक दर्दनाक दास्तां सुनाई. नेहा ने बताया कि साल 2011 में उसकी शादी सतेंद्र से हुई थी, जिससे उसकी एक बेटी है. आपसी मतभेदों के कारण वह 2024 में पति से अलग हो गई और नजीबाबाद में रहने लगी, जहां उसकी मुलाकात अनुज से हुई. जल्द ही दोनों लिव-इन में रहने लगे, लेकिन अनुज का व्यवहार धीरे-धीरे हिंसक और अनैतिक होता गया.
ये भी पढ़ें: यूपी के इस सास-दामाद ने कर रखा पूरे परिवार की नाम में दम, 12 साल पहले भागे थे अब दोबारा किया कांड
नेहा का आरोप है कि अनुज उसकी 10 साल की बेटी के सामने ही जबरन संबंध बनाता था और बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें करता था. हद तो तब हो गई जब अनुज ने नेहा की छोटी बहन के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसके चलते वह जेल भी जा चुका था. इसके अलावा, अनुज ने नेहा की अश्लील वीडियो बना ली थी और उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था.
हत्या की साजिश और गिरफ्तारी
इन हरकतों से तंग आकर नेहा ने अनुज को रास्ते से हटाने का फैसला किया. 28 अप्रैल की शाम दोनों बाजार गए, जहां उन्होंने शराब पी और खाना खाया. वापसी के समय जब अनुज नशे में था, तो नेहा ने चालाकी से उसकी कमर में लगा 315 बोर का तमंचा निकाल लिया. जंगल के पास टॉयलेट के बहाने बाइक रुकवाकर नेहा ने अनुज की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी. वारदात के बाद वह चुपचाप घर लौट आई.
बिजनौर के एसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार ने बताया कि नेहा से हत्या में प्रयोग किया गया 315 बोर का तमंचा और खोखा बरामद कर लिया गया है. नेहा ने पुलिस को बताया कि वह अनुज को मारकर खुद भी आत्महत्या करना चाहती थी, मगर अपनी बेटी के भविष्य की चिंता के कारण उसने यह कदम नहीं उठाया.
‘मेरी 10 साल की बेटी से संबंध बनाता था…’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने लिव-इन पार्टनर को मारी गोली, सुनाई दरिंदगी की दास्तां
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




