UP News: राजधानी से मगध-संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस तक… दिल्ली से UP-बिहार जाने वाली ये ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट – INA

दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताई जा रही है. इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. रेलवे के फैसले के मुताबिक, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. 9 अक्टूबर को इन दोनों स्टेशनों से जाने वाली ट्रेनों पर असर नहीं पड़ेगा.

इस फैसले का असर बिहार, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है. बिहार से दिल्ली के बीच रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं. पटना से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचते हैं. ये सभी आज के लिए कैंसिल कर दी गई हैं.

उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाली ट्रेनों पर भी नजर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के शहरों से दिल्ली आने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी चाहिए. प्रयागराज एक्सप्रेस (12417) और शिव गंगा एक्सप्रेस (12559), वैशाली एक्सप्रेस दिल्ली से जुड़े प्रमुख रेल मार्गों पर चलती हैं. इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को यह देखना चाहिए कि उनकी ट्रेन निर्धारित समय पर चल रही है या नहीं. रेलवे के फैसले का असर उन्हीं ट्रेनों पर माना जाएगा, जो निर्धारित समय और संबंधित स्टेशनों की शर्तों के दायरे में आती हैं.

दूसरे राज्यों से आने वाली इन ट्रेनों की भी करें जांच

दिल्ली आने वाली प्रमुख ट्रेनों में पश्चिम बंगाल से हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12301) और सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12313) शामिल हैं. इन दोनों ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी मीडिया रिपोर्टों में सामने आई है. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल से दिल्ली आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को भी निर्धारित आगमन समय के अनुसार अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचना चाहिए.

कर्नाटक एक्सप्रेस, राजधानी और यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं. वहीं, गरीबरथ, राजधानी, तेजस राज, स्वराज एक्सप्रेस जैसे प्रमुख ट्रेनें मुंबई की ओर जाती हैं. इन ट्रेनों में यात्रा करने से पहले एक बार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर लें.

नवरात्रि से पहले बढ़ सकती है यात्रियों की परेशानी

11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है. त्योहार के दौरान मंदिरों में दर्शन, परिवार से मिलने और धार्मिक यात्राओं के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ सकती है. ऐसे में ट्रैफिक जाम और ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

स्टेशन निकलने से पहले जरूर करें ये काम

यात्रियों को घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (NTES) https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/) पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचना चाहिए. इसके अलावा, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास ट्रैफिक अपडेट देखकर अतिरिक्त समय लेकर निकलना बेहतर होगा.

राजधानी से मगध-संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस तक… दिल्ली से UP-बिहार जाने वाली ये ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें लिस्ट


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button