UP News: राजा भैया को हफ्तेभर से सोशल मीडिया पर मिल रही थीं धमकियां, भदोही में शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR – INA

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है. उनपर अभद्र भाषा पर कई टिप्पणियां भी की गई हैं. रघुराज प्रताफ उर्फ राजा भैया को मिली धमकी की जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है. पुलिस के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते के दौरान इंस्टाग्राम और फेसबुक के तीन अलग-अलग अकाउंट्स के जरिए ये धमकियां दी गई है. इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

गोपीगंज के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सच्चिदानंद पांडे ने बताया कि अलग-अलग अकाउंट्स से रघुराज प्रताप सिंह को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां और धमकी भरे संदेश पोस्ट किए गए थे.

जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराई शिकायत

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के भदोही जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार शाम को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई. पांडे ने बताया कि धमकी भरे मैसेजेस की फोटोकॉपी भी पुलिस को सौंपी गई हैं. शिकायत के मुताबिक, ये धमकियां 23 अक्टूबर से सोशल मीडिया पर आ रही थीं. पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने इस मामले सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66 (कंप्यूटर/इंटरनेट के जरिए आपत्तिजनक संदेश भेजना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इन धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है.

कौन हैं राजा भैया?

राजा भैया उत्तर प्रदेश की राजनीति के एक बेहद रसूखदार और चर्चित चेहरे हैं. वह प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार रिकॉर्ड सात बार से विधायक हैं. पहले वे निर्दलीय चुनाव लड़ते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) का गठन किया. वह यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री (खाद्य एवं रसद और जेल मंत्री) भी रह चुके हैं.

राजा भैया को हफ्तेभर से सोशल मीडिया पर मिल रही थीं धमकियां, भदोही में शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button