Sport : IND VS PAK: पाकिस्तान के खिलाफ शशांक सिंह ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, इस वजह से टीम इंडिया को नहीं जिता पाए मैच #INA

IND VS PAK: हांगकांग सिक्सेस 2026 में एक के बाद एक धमाकेदार मुकाबले खेले जा रहे हैं. 30 अक्टूबर यानि आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला गया. इस मुकाबले में भारत की ओर से शशांक सिंह ने कमाल का खेल दिखाया. पहले बल्ले और फिर गेंद से भी उन्होंने अच्छा काम किया. मगर, इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. आइए आपको इस मैच के बारे में विस्तार से बताते हैं.
शशांक सिंह ने 363.64 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
मिशन रोड ग्राउंड, मोंग कोक में भारत के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत को गेंदबाजी करने के लिए बुलाया. टीम इंडिया की ओर से नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए शशांक सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी की. 6 ओवर वाले इस टूर्नामेंट में शशांक ने सिर्फ 11 गेंदों में 40 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 363.64 का रहा.
40(11): Shashank’s grit on full display! 💪🔥#TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee pic.twitter.com/WYSOOchPlm
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 30, 2026
मगर, भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज नितीश राणा 14 गेंद पर 19 रन बनाकर रिटायर्ड आउट होकर वापस लौटे. राहुल त्रिपाठी 5 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, राहुल तेवतिया और कप्तान क्रुणाल पांड्या शून्य पर आउट हुए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. टी नटराजन आखिर में 6 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह भारतीय क्रिकेट टीम ने 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए.
Pakistan stamp their authority on the game! 🏏#TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee pic.twitter.com/IAy4hIuRQv
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 30, 2026
पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच
भारतीय क्रिकेट टीम से मिले 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की. टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए अहम रन जोड़े. ख्वाजा नफे ने 12 गेंद पर 41 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 342.67 का रहा. तो वहीं, कप्तान अब्बास अफ्रीदी ने 8 गेंद पर 35 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 1 चौका और 5 छक्के लगाए. उनकी स्ट्राइक रेट 437.50 की रही.
Pakistan stamp their authority on the game! 🏏#TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee pic.twitter.com/IAy4hIuRQv
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 30, 2026
आखिर में अब्दुल समद ने 3 गेंद पर नाबाद 7 रन बनाए और इरफान खान ने नाबाद 6 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे. इस तरह पाकिस्तान की टीम ने 3.5 ओवर में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली.
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 30, 2026
कब होगा अगला मैच?
अंक तालिका की बात करें, तो पाकिस्तान ने 2 मैच खेले हैं और एक मैच जीतकर वह पहले स्थान पर पहुंच गया है. जबकि भारतीय टीम ने एक मैच खेला है और उसे उसमें हार का सामना करना पड़ा है. जबकि, यूएई की टीम के पास भी 2 अंक हैं. ऐसे में अब यदि टीम इंडिया अगले मैच में बड़ी जीत दर्ज करती है, तो उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा. बताते चलें, भारतीय क्रिकेट टीम अपना अगला मैच यूएई के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलने मैदान पर उतरेगी. मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 8 बजे से होगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया अगले राउंड में पहुंचना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मचाया धमाल, प्रैक्सिट में उड़ाए जमकर चौके-छक्के, देखें तस्वीरे
IND VS PAK: पाकिस्तान के खिलाफ शशांक सिंह ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, इस वजह से टीम इंडिया को नहीं जिता पाए मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,