Crime- फतेहपुर: तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दूसरा घायल, जिला अस्पताल में भर्ती -#INA

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में ढाबे पर खाना खाने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी गाजीपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।



ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव निवासी सज्जन गुप्ता का पुत्र आदित्य गुप्ता (20) बृहस्पतिवार रात करीब 11:50 बजे अपने दोस्त कोर्राकनक के भुलिया डेरा गांव निवासी जयकरन निषाद (22) के साथ बाइक से ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। दोनों ललौली से बंधवा की ओर जा रहे थे। बांदा-कानपुर हाईवे पर ललौली शराब ठेके के पास बंधवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

Credit By Amar Ujala

Back to top button