UP News: लो जी आ गई खुशखबरी… जेवर एयरपोर्ट से सस्ते दामों में उड़ेंगी फ्लाइट्स, जान लें कितना होगा किराया – INA

Noida International Airport News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर करने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अकासा एयर और इंडिगो एयरलाइंस ने नोएडा एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए अपनी हवाई यात्रा के किराए में कटौती कर दी है. किराया कम होने से अब यात्रियों को पहले के मुकाबले कम खर्चे में हवाई यात्रा करने का सुनहरा मौका मिलेगा. दोनों एयरलाइंस के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि नोएडा एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग में तेजी आएगी और यात्रियों का रुझान भी बढ़ेगा.

जानकारी के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से यात्री सेवाएं शुरू होने जा रही हैं. इंडिगो एयरलाइंस पहले दिन से ही चार शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करेगी. वहीं, अकासा एयरलाइंस ने 16 जून से अपनी सेवाएं शुरू करने का ऐलान किया है. एयरलाइन कंपनियों ने टिकट बुकिंग की भी शुरू कर दी है. शुरुआती दौर में किराया अधिक होने के कारण यात्रियों के बीच चर्चा थी कि दिल्ली एयरपोर्ट की तुलना में नोएडा एयरपोर्ट से सफर करना महंगा पड़ सकता है. लेकिन अब किराए में कटौती के बाद यात्रियों को राहत मिली है.

लखनऊ और मुंबई रूट पर सबसे ज्यादा राहत

इंडिगो एयरलाइंस ने लखनऊ रूट के लिए किराए में करीब 1587 रुपए तक की कटौती की है. पहले जहां लखनऊ का किराया 4981 रुपए था अब इसे घटकर 3394 कर दिया गया है. वहीं, अकासा एयरलाइंस ने बेंगलुरु और नई मुंबई रूट के किराए में भी बड़ी कटौती की है. बेंगलुरु का किराया 8532 रुपए से घटकर 6500 कर दिया गया है. जबकि, नई मुंबई के किराए में भी करीब 1500 की कमी की गई है.

ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हो सकता है महंगा टोल दरों में बढ़ोतरी की तैयारी, जानें कितनी कटेगी जेब

इंडिगो ने हैदराबाद रूट के किराए में हल्की कमी की है. पहले यह किराया 6198 था अब 6129 रुपए हो गया है. वहीं, अमृतसर रूट के लिए किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, इंडिगो ने बेंगलुरु रूट पर किराया बढ़ाया है पहले जहां यह किराया 8979 रुपए था. अब यह बढ़कर 9687 रुपए हो गया है.

यात्रियों की जेब पर पड़ेगा कम असर

एयरलाइंस कंपनियों द्वारा किराए घटाने के फैसले को यात्रियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है. अब नोएडा एयरपोर्ट से सफर करने वाले लोगों को कम खर्चे में टिकट मिल सकेंगे. एक्सपर्ट का मानना है कि किराया कम होने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है. खासकर दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी यूपी के यात्रियों के लिए इसका बड़ा फायदा मिलेगा.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश नोएडा ग्रेटर नोएडा और आसपास के जिलों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट तक लंबा सफर तय करना नहीं पड़ेगा और समय की भी बचत होगी. अब एयरलाइंस के किराए कम होने से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों का बड़ा केंद्र बन सकता है.

नदीम सैफी
नदीम सैफी

नदीम सैफी पिछले 11 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजनीति व क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ है. कई टीवी चेन्नल्स में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घरों में कैद थे तब सड़कों पर उतरकर लोगों को ग्राउंड जीरो से रूबरू करवाया. नोएडा में एक दैनिक समाचार पत्र से शुरुआत की और R9 टीवी, नवतेज टीवी, प्राइम न्यूज़ व जनतंत्र टीवी में काम का अनुभव लिया. फिलहाल TV9 में बतौर डिजिटल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

google button

लो जी आ गई खुशखबरी… जेवर एयरपोर्ट से सस्ते दामों में उड़ेंगी फ्लाइट्स, जान लें कितना होगा किराया


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button