Sport : RCB VS KKR मैच में कौन बनेगा विनर, वेदर रिपोर्ट, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11 #INA

RCB VS KKR Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी, जबकि लगातार 4 मैच जीत चुकी कोलकाता की टीम यदि आरसीबी को हरा देती है, तो वह दूसरी टीमों की चिंता बढ़ाएगी. चूंकि, अभी केकेआर के पास सभी मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने का मौका बना हुआ है. ऐसे में इस मैच का रोमांचक होना तय है. आइए आपको RCB VS KKR मैच से जुड़ी अपडेट्स के बारे में बताते हैं…
RCB VS KKR: हेड टू हेड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल के कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने 15 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर ने 20 मैचों में बाजी मारी है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में हाईएस्ट स्कोर 222 रनों का रहा है. वहीं, लोएस्ट स्कोर 49 का रहा है.
- कुल मैच: 36
- आरसीबी ने जीते: 15
- केकेआर ने जीते: 20
RCB VS KKR: वेदर रिपोर्ट
RCB VS KKR के बीच मुकाबला 13 मई को रायपुर में खेला जाने वाला है. बुधवार को रायपुर में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम साफ रहने की उम्मीद है. तापमान 40 से 28 डिग्री तक रह सकता है. हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 25% रहने की संभावना है.
RCB VS KKR: पिच रिपोर्ट
रायपुर में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में RCB VS KKR मैच खेला जाने वाला है. शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है. इस विकेट पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है. हालांकि, अगर गेंदबाज सटीक लाइन एंड लेंथ पर गेंदबाजी करें, तो विकेट निकालकर, बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.
टी20 फॉर्मेट में आमतौर पर 200 प्लस का स्कोर देखने को मिल सकता है और वो चेज भी किया जा सकता है. आपको बता दें, RCB VS MI मैच इसी मैदान पर खेला गया था. जहां, मुंबई इंडियंस ने 166 रन बनाए थे और आरसीबी ने इस लक्ष्य को हासिल भी किया था.
RCB VS KKR: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
RCB VS KKR: पॉसिबल प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, जैकब बेथेल/फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
RCB VS KKR: दोनों टीमों के फुल स्क्वाड
RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल
KKR: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, दक्ष कामरा, राहुल त्रिपाठी
ये भी पढ़ें: ‘ऐसा किया होता तो…’, दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद फूटा श्रेयस अय्यर का गुस्सा, इसे ठहराया हार का जिम्मेदार
RCB VS KKR मैच में कौन बनेगा विनर, वेदर रिपोर्ट, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









