UP News: सहारनपुर में महिला की हत्या से दहशत… गैर बिरादरी में शादी से नाराज देवर बना हैवान, दो घंटे तक कमरे में बंद रखा शव – INA

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नानौता कस्बे में रविवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी ही गर्भवती भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और करीब दो घंटे तक शव को कमरे में बंधक बनाए रखा. आरोपी के हाथ में फावड़ा होने के कारण इलाके में दहशत का माहौल बना रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला चाहंमजिली निवासी सलमान रावी पुत्र इशहाक ने करीब पांच महीने पहले सना नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था. बताया जा रहा है कि युवती गैर बिरादरी की थी, जिस कारण परिवार में तनाव बना हुआ था. शादी के बाद दोनों कुछ समय अलग मकान में रहे, लेकिन पिछले दो महीनों से सलमान अपनी पत्नी सना को पैतृक घर में लेकर रह रहा था.

देवर ने भाभी कर दी हत्या

इस बीच सलमान का छोटा भाई आमिर राव, जो दूसरे राज्य में फलों का कारोबार करता है, कुछ दिन पहले घर लौटा था. परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार, वह अपने बड़े भाई की गैर बिरादरी में हुई शादी से नाराज था. रविवार शाम इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया.

आरोप है कि आमिर ने धारदार हथियार से अपनी भाभी सना पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी कमरे में शव के साथ बंद हो गया और करीब दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाता रहा. उसकी चीख-पुकार और दहाड़ सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. डर के कारण लोग अपने घरों में कैद हो गए.

दो घंटे तक शव को कमरे में रखा बंद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी के हाथ में फावड़ा था और जो भी उसे समझाने या पास जाने की कोशिश करता, वह उस पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ता था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास का क्षेत्र घेर लिया और काफी देर तक समझाने के बाद किसी तरह आरोपी को काबू में किया.

थाना प्रभारी नवीन कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद पूरे नगर में दहशत और का माहौल बना हुआ है.

विकास कपिल
विकास कपिल

विकास कपिल पंडित पिछले 12 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. विकास कपिल की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. न्यूज नेशन, न्यूज स्टेट, भास्कर टीवी, महुआ टीवी, NNIS न्यूज एजेंसी, भारत एक्सप्रेस जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके विकास कपिल लंबे समय तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े रहे हैं.

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में News Nation, News State UP/UK चैनल में लंबे समय तक काम करने के बाद विकास कपिल ने भारत एक्सप्रेस चैनल में भी काम किया और कुछ समय वहां काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान में वो टीवी9 नेटवर्क का हिस्सा हैं. विकास कपिल पंडित ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग और खुद कुकिंग करना उनका शौंक है.

Read More

google button

सहारनपुर में महिला की हत्या से दहशत… गैर बिरादरी में शादी से नाराज देवर बना हैवान, दो घंटे तक कमरे में बंद रखा शव


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button