UP News: हैवान बना पिता! मासूम बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश की, चीख सुन दौड़ पड़े लोग; ऐसे बचाई जान – INA

Chhatarpur Crime News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने मासूम बच्चों को जलाने की कोशिश की. इस दौरान पड़ोसियों ने सतर्कता दिखाते बच्चों की जान बचा ली. गंभीर हालत में बच्चों को इलाज के लिए नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

टीकमगढ़ जिले के थाना पलेरा निवासी राघवेंद्र तिवारी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छतरपुर रोड स्थित किराए के मकान में रह रहा था, जबकि नौगांव में अपना मकान बनवा रहा था. शुक्रवार को उसकी पत्नी सुबह से ही तिवारी मोहल्ले में अपने मायके गई हुई थी. इसी दौरान शाम को राघवेंद्र तिवारी अपने दोनों मासूम बच्चों को किराए के मकान में ले गया. बताया जा रहा है कि जब पत्नी ने शाम को पति को फोन कर बच्चों के बारे में पूछा, तो फोन पर बच्चों के रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी.

बुरी तरह झुलसे बच्चे

इसी बीच आसपास के लोगों ने मकान से धुआं उठता देखा और तुरंत मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला. अंदर दोनों बच्चे घबराए हुए हालत में मिले. उनके हाथ झुलस गए थे. लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाया और बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया. दोनों बच्चों को तुरंत नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद बच्चे इतने सहमे हुए हैं कि वे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:22 साल की पत्नी 55 साल के प्रेमी संग भागी, घर से कैश और गहने भी ले गई; एक साल पहले हुई थी शादी

आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता राघवेंद्र तिवारी को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक है कि नहीं. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आ रही है.

पवन बिदुआ
पवन बिदुआ

पवन बिदुआ की पत्रकारिता की यात्रा वर्ष 2018 में छतरपुर के वी न्यूज़ केबल नेटवर्क से शुरू हुई. इसके बाद पवन ने इंडिया न्यूज़ नेशनल और एमपी–सीजी में जिला ब्यूरो के रूप में लगातार जिम्मेदारियां निभाईं. कोविड काल की संवेदनशील और जोखिमपूर्ण रिपोर्टिंग को जमीनी स्तर पर कवर किया. शिक्षा के रूप में पवन बिदुआ ने डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से BJMC और पं. मोतीलाल नेहरू विधि महाविद्यालय से LLB पूरी की है.

Read More

google button

हैवान बना पिता! मासूम बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश की, चीख सुन दौड़ पड़े लोग; ऐसे बचाई जान


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button