Sport : RCB vs GT में आज होगी खिताबी जंग, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड के साथ जानिएं संभावित प्लेइंग-11 #INA

RCB vs GT IPL 2026 Final : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 फाइनल आज यानी 31 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए मैदान पर RCB के कप्तान रजत पाटीदार और GT के कैप्टन शुभमन गिल 7:30 बजे नजर आएंगे.

इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमों दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने चाहेंगी. लेकिन इससे पहले इस मैच की हर छोटी-बड़ी जानकारी हम आपके लिए लेकर आएं हैं. तो आइए पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट के साथ-साथ हम आपको हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बातने वाले हैं.  

पिच रिपोर्ट 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है. यहां पर बॉल बल्ले पर अच्छे उछाल के साथ बल्ले पर आती है. ऐसे में पिच की गति और उछाल का फायदा बल्लेबाज उठाते हैं. इस मैदान पर नई बॉल के साथ तेज गेंदबाज असरदार साबित होते हैं. वहीं पुरानी बॉल के साथ स्पिन गेंदबाज विकेट चटकाते हैं. कुल मिलाकर ये पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार है. 

इस मैदान पर अब तक आईपीएल के 51 मैच हुए हैं. इसमें से 26 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने और 25 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 243 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 86 रन है. इस मैदान पर 204 रनों का स्कोर सफलतापूर्वक चेज हुआ है.

वेदर अपडेट 

आरसीबी और गुजरात के बीच खेलने जाने वाले फाइनल मैच में बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. आज फैंस को पूरा मैच देखने के लिए मिलने वाला है. अहमदाबाद में आज तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया. यहां पर आज के दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने उम्मीद है.

RCB vs GT: हेड टू हेड

आईपीएल में RCB और GT के बीच कुल 9 मैच हुए हैं. इसमें से  RCB ने 5 जबकि GT ने 4 मैच जीते हैं.  GT के खिलाफ RCB का सबसे बड़ा स्कोर 254 रहा है, जबकि उनका सबसे कम स्कोर 155 रहा है. वहीं दूसरी ओर GT ने RCB के खिलाफ 205 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है, जबकि सबसे कम टोटल 147 बनाया है.

RCB vs GT: संभावित प्लेइंग-11

RCB – वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड.

GT – साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/आर साई किशोर.

RCB vs GT: दोनों टीमों का स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप सॉल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल.

गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा

ये भी पढ़ें : चल पड़े अगर गुजरात टाइटंस के ये 3 बल्लेबाज तो RCB की हार पक्की, IPL 2026 की ट्रॉफी उठाना तय

RCB vs GT में आज होगी खिताबी जंग, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड के साथ जानिएं संभावित प्लेइंग-11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button