UP News: कानपुर में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक पूरी बिल्डिंग जलकर खाक; बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड टीम – INA

Kanpur News: कानपुर के जाजमऊ इलाके में स्थित वाजिदपुर की एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. HS इंटरनेशनल नामक इस फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे फैक्ट्री की एक पूरी बिल्डिंग जलकर खाक हो गई. आरोप है कि फायर ब्रिगेड टीम देर से पहुंची, जिससे आग बुझाने के काम में देरी हुई. फिलहाल फायर टीम आग बुझाने में जुटी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है. वहीं इस हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
जाजमऊ इंडस्ट्रियल क्षेत्र के वाजिदपुर में स्थित एक जूता फैक्ट्री में मंगलवार शाम अचानक भीषण आग लग गई. शाम करीब 6 बजे छुट्टी के बाद भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा कि आग करीब 7 बजे तेज हो गई और तेजी से फैलते हुए फैक्ट्री के बड़े हिस्से को जलाकर खाक कर दिया. आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया.
संकरी गली में थी फैक्ट्री, आग बुझाने में हुई परेशानी
संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करती रहीं, जिससे आग बुझाने में देरी हुई. मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पानी की कमी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा. बताया गया कि एक गाड़ी पानी खत्म होने के कारण कुछ ही देर में लौट गई. फिलहाल आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं.
करोड़ों के नुकसान की आशंका
फैक्ट्री मालिक नौशाद के अनुसार, आग से हुए नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती अंदाजा करोड़ों रुपए के नुकसान का लगाया जा रहा है. आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आंकड़ा सामने आएगा.
ये भी पढ़ें- 10-20-50-100-200 के नोट, सूटकेस-बोरी और पिट्ठू बैग में भरे 16 लाख; यात्री के पास रकम देख दंग गई GRP!
पुलिस के मुताबिक, उन्हें रात करीब 8:30 बजे आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. गनीमत रही कि फैक्ट्री में आग उस समय लगी, जब छुट्टी हो चुकी थी. मौके पर केवल सुरक्षा गार्ड मौजूद था, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
कानपुर में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक पूरी बिल्डिंग जलकर खाक; बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड टीम
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


