UP News: Aligarh Crime News: प्यार, शादी की जिद और फिर हत्या… अलीगढ़ में असम की महिला का मर्डर, प्रेमी ने ही उतारा मौत के घाट – INA

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की कोतवाली इगलास क्षेत्र में 11 अगस्त को नवनिर्मित गौशाला के ग्राउंड में झाड़ियां में एक महिला की लाश मिली थी. मामले में अलीगढ़ पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग देहात की सयुक्त टीम नें सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने मृतका के प्रेमी को मथुरा जिले के राया से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक अभियुक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि मृतका मोना व उसके बीच लंबे समय से दोस्ती थी.
पिछले कुछ समय से दोनों के बीच शादी को लेकर मतभेद चल रहा था. इसी बात से नाराज होकर उसने अपनी प्रेमिका मोना की हत्या करके शव को छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर जिस ईट से महिला का सिर कुचला गया था, उस ईट को पुलिस ने बरामद कर लिया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल की बाइक को भी बरामद कर लिया है.
महिला की हत्या का खुलासा
दरअसल, 11 अगस्त को कोतवाली इगलास अंतर्गत गांव बड़ा खुर्द के जंगल में स्थित नवनिर्मित गौशाला के पास एक अज्ञात महिला की हत्या कर दी गईं थी. हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया था. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत इलाका पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची थी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ नीरज कुमार जादौन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके का निरीक्षण किया था और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया था. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ थाना इगलास में केस दर्ज किया था.
ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना के खुलासे के लिए थाना इगलास पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतका की शिनाख्त असम राज्य की रहने वाली महिला मोना के रुप में की थी. जांच के दौरान पाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र के गांव बना निवासी विकास पुत्र निहाल सिंह के रुप में हुई. इसके बाद पुलिस की संयुक्त टीमों ने दबिश देकर अभियुक्त को थाना राया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी प्रेमी मथुरा से गिरफ्तार
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतका मोना व उसके बीच लंबे समय से दोस्ती थी. पिछले कुछ समय से दोनों के बीच शादी को लेकर मतभेद चल रहा था. इसी बात से नाराज होकर उसने प्रेमिका मोना की हत्या कर दी और शव को छोड़कर मौके से फरार हो गया था.
पुलिस ने आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर जिस ईट से महिला का सिर कुचला था, उस ईट और घटना में इस्तेमाल की गईं बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. मृतका के परिजनों को सूचना कर दी गई है. मामले में पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्रवाई की गई.
Aligarh Crime News: प्यार, शादी की जिद और फिर हत्या… अलीगढ़ में असम की महिला का मर्डर, प्रेमी ने ही उतारा मौत के घाट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,