UP News: बरेली: बेसमेंट बनाने के लिए रातोंरात करवाई खुदाई, पड़ोसी का मकान झुका…दरार देखकर भागे घरवाले; एक्शन में अथॉरिटी – INA

उत्तर प्रदेश के बरेली के जिले के चौपुला रोड इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तीन मंजिला मकान अचानक झुकने लगा. आरोप है कि पास में चल रही बेसमेंट की खुदाई के कारण यह ऐसा हुआ. मकान में रहने वाले लोग सुबह करीब पांच बजे घबराकर उठे, जब उन्हें घर में झुकाव और दरारें नजर आईं. स्थिति को देखते हुए परिवार को तुरंत घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया.

जानकारी के अनुसार, वेद प्रकाश नाम के व्यक्ति ने अपने लगभग 500 वर्गमीटर के प्लॉट में बेसमेंट बनाने के लिए रातों रात में खुदाई करवाई थी. आरोप है कि इस दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया. खुदाई इतनी गहरी और बिना उचित दूरी छोड़े की गई कि बगल का मकान कमजोर होकर झुक गया और उसमें बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं. स्थानीय निवासी विमलेश कुमारी ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस निर्माण को लेकर शिकायत की थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. जब हालात बिगड़े, तब प्रशासन हरकत में आया.

बीडीए और नगर निगम की कार्रवाई

सूचना मिलने के बाद बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं. जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं हो रहा था. बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि बेसमेंट बनाने की अनुमति तो दी गई थी, लेकिन शर्त थी कि कम से कम दो मीटर की दूरी छोड़ी जाए. इसके विपरीत निर्माण किया गया, जिससे आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया.

बीडीए ने तुरंत निर्माण कार्य पर रोक लगा दी और संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि किसी प्रकार की क्षति होती है तो उसकी जिम्मेदारी मकान मालिक की होगी.

नगर निगम ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया. अधिशासी अभियंता राजीव राठी के अनुसार, सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते पड़ोस के मकानों को नुकसान पहुंचा है. निगम ने साफ किया है कि आगे कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी निर्माण कराने वाले की ही होगी.

हालांकि, इस पूरे मामले में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठे हैं. शुरुआत में निगम ने गलती से पीड़ित पक्ष को ही नोटिस थमा दिया, जिससे उनकी काफी किरकिरी हुई. बाद में गलती का एहसास होने पर नोटिस को संशोधित किया गया. इस घटना से जुड़े दोनों नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई.

इलाके में दहशत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मकान के लगातार झुकने की वजह से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मकान के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. साथ ही भवन क्षतिग्रस्त है, कृपया दूरी बनाए रखें जैसे चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए गए हैं.

नगर निगम, बीडीए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी देर रात तक मौके पर डटे रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी. विशेषज्ञों की टीम भी मकान की हालत का आकलन कर रही है, ताकि आगे कोई बड़ा हादसा न हो. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते शिकायतों पर ध्यान दिया जाता, तो यह स्थिति नहीं बनती. अब सभी की नजर प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी है, ताकि दोषियों पर सख्त कदम उठाए जा सकें और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

मनवीर सिंह
मनवीर सिंह

google button

बरेली: बेसमेंट बनाने के लिए रातोंरात करवाई खुदाई, पड़ोसी का मकान झुका…दरार देखकर भागे घरवाले; एक्शन में अथॉरिटी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News