Sport : LSG vs CSK मैच में कौन बनेगा विनर, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11 #INA

LSG vs CSK Match Preview: आईपीएल 2026 का 59वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज यानी 15 मई (शुक्रवार) को खेला जाएगा. ये मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी यानी कि 10वें पायदान पर है. वहीं अगर CSK की बात करें तो वो पांचवें स्थान पर हैं. तो आपको LSG vs CSK के मैच की हर एक छोटी-बड़ी डिटेल्स बताने वाले हैं.
LSG vs CSK: हेड टू हेड
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें 3 मैच चेन्नई ने जीते हैं, जबकि 3 मैचों में लखनऊ ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों के दौरान हाईएस्ट स्कोर 217 रनों का रहा है और लोएस्ट स्कोर 166 रनों का रहा है.
Speedy Spencer on your screens ⚡#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/rwqxXTxecf
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 14, 2026
पिच रिपोर्ट – इकाना स्टेडियम
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार आज कल नजर आ रही है. इस पिच पर पहले स्पिनर्स को काफी मदद मिलती थी लेकिन इस सीजन यहां पर बल्लेबाजों का बोलबाला है, जिसके चलते यहां खूब रन बन रहे हैं. इस मैदान पर आईपीएल 2026 में अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से दो मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं. यहां पर 213 रनों का स्कोर भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने डिफेंड किया है और मैच को 9 रनों से जीता है.
Invaluable learnings ❤️💯 pic.twitter.com/lg5tbcDb8Q
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 14, 2026
वेदर रिपोर्ट – लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ में होने वाले इस मैच में बारिश होने की संभावना न के बराबर है. तो ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा. यहां पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.
LSG vs CSK: संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह.
चेन्नई सुपर किंग्स : मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेट कीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव.
Your love makes the difference 🫶
Book your tickets and back the Super Giants. Link 👉 https://t.co/O58pjmhaHf pic.twitter.com/A7lFPolmmi
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 13, 2026
LSG vs CSK: दोनों टीमों का स्क्वाड
LSG: मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अब्दुल समद, अवेश खान, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शीन कुलकर्णी, नमन तिवारी.
Lions in Tandem 🤜🤛 #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/Wo1pRGOJVn
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 14, 2026
CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, एमएस धोनी, अकील होसेन, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, जैकरी फोल्क्स.
ये भी पढ़ें : ऑरेंज कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव, विराट कोहली ने 11 खिलाड़ियों को पछाड़कर मारी एंट्री, गिल और सूर्यवंशी हुए टॉप-5 से बाहर
LSG vs CSK मैच में कौन बनेगा विनर, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









