UP News: बरेली: लव मैरिज के एक महीने बाद युवक की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव… सिर से निकल रहा था खून – INA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव नवदिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब 28 वर्षीय फैजान का शव घर में फंदे से लटका मिला. फैजान ने करीब एक महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था. निकाह के बाद वह अपनी पत्नी जास्मीन के साथ परिवार से अलग रह रहा था. युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

पत्नी जास्मीन के मुताबिक, शनिवार रात फैजान ने खाना खाया और इसके बाद दोनों सो गए. रात में ऐसी कोई बात नहीं हुई, जिससे उसे अंदाजा हो कि फैजान इतना बड़ा कदम उठा सकते हैं. जब जास्मीन की आंख खुली तो उसने फैजान को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा. यह देखकर उसके होश उड़ गए. उसने तुरंत मायके और ससुराल के लोगों को घटना की जानकारी दी.

प्रेम विवाह के बाद परिवार से दूरी

परिजनों की सूचना पर सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कमरे की जांच करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया. इसके बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस अब युवक की मौत के पीछे की वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जास्मीन ने बताया कि दोनों ने करीब एक महीने पहले प्रेम विवाह किया था. निकाह के बाद से ही दोनों अलग रह रहे थे. उसका कहना है कि प्रेम विवाह से फैजान के परिवार के लोग खुश नहीं थे और उन्होंने उससे संबंध रखने से इन्कार कर दिया था. परिवार से दूरी बनने के कारण फैजान काफी तनाव में चल रहे थे. जास्मीन ने इसी तनाव को फैजान की आत्महत्या की वजह बताया है.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

हालांकि, फैजान के परिजनों ने युवक के शव के सिर से खून निकलने की बात कही है और कुछ गंभीर आरोप भी लगाए हैं. इस वजह से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी. फैजान दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. वह एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय के तौर पर नौकरी करता था. उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है. मां जीनत निशा का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पत्नी जास्मीन भी घटना के बाद से सदमे में है.

पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों के आरोप और पत्नी के बताए कारण समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि फैजान की मौत किन परिस्थितियों में हुई.

बरेली: लव मैरिज के एक महीने बाद युवक की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव… सिर से निकल रहा था खून


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button