UP News: BJP विधायकों को 5 करोड़, सपा को 1 करोड़, माता प्रसाद ने लगाया फंड में भेदभाव का आरोप, CM योगी को लिखा पत्र – INA

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर फंड आवंटन में असमानता का आरोप लगाया है. उन्होंने ‘त्वरित विकास योजना’ के तहत सड़क निर्माण के लिए धनराशि आवंटन पर सवाल उठाए हैं. माता प्रसाद पांडेय ने सीएम योगी से शिकायत की है कि सत्तारूढ़ दल बीजेपी और विपक्षी सपा विधायकों के बीच धनराशि के आवंटन में भेदभाव किया जा रहा है.

सीएम योगी को लिखे पत्र के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल के विधायकों को सड़क निर्माण के लिए 5-5 करोड़ रुपए दिए गए. वहीं विपक्षी दल के विधायकों को केवल 1-1 करोड़ रुपए आवंटित किए गए. माता प्रसाद पाण्डेय ने इसे विकास में भेदभाव करार दिया है. अपने पत्र में उन्होंने कहा कि प्रदेश का संतुलित विकास तभी संभव जब सभी क्षेत्रों को बराबर फंड मिले. माता प्रसाद पांडेय ने सीएम योगी से मांग की कि विपक्षी विधायकों को भी 5-5 करोड़ रुपए आवंटित करने पर विचार करें.

Mata Prasad Pandey Wrote Letter

जनता को गुमराह कर रही बीजेपी

माता प्रसाद पांडे ने बीजेपी पर बुधवार को तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में कथित विधायी विफलता के बाद जनता को गुमराह करने के लिए राज्य विधानसभा में असंवैधानिक निंदा प्रस्ताव लाया है.उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) विधानमंडल दल की बैठक में बीजेपी के प्रस्तावित कदम के विरोध में अति निंदा प्रस्ताव पारित किया गया.

जनता और महिलाओं को भड़काने का प्रयास

सपा नेता ने आरोप लगाया कि केंद्रीय स्तर पर विधायी एजेंडा विफल होने के बाद बीजेपी जनता और महिलाओं को भड़काने का प्रयास कर रही है. पांडे ने कहा कि इस तरह के प्रस्ताव के लिए संविधान या विधानसभा की नियमावली में कोई प्रावधान नहीं है.उन्होंने कहा, हम उस प्रस्ताव की कड़ी निंदा करते हैं. जब उनका विधेयक संसद में पारित नहीं हो सका, तो उन्होंने लोगों को गुमराह करने के लिए यह रणनीति अपनाई.

चुनावी इंजीनियरिंग की कोशिश

माता प्रसाद पांडे ने कहा कि नियम व्यक्तियों के पक्ष या विपक्ष में प्रशंसा अथवा निंदा प्रस्ताव की अनुमति देते हैं, लेकिन उनका उपयोग किसी विधायी प्रक्रिया या विशिष्ट विधेयक को लक्षित करने के लिए नहीं किया जा सकता. सपा के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के नाम पर बीजेपी का रुख वास्तविक सशक्तीकरण के बजाय चुनावी इंजीनियरिंग का प्रयास है.

अभिजीत ठाकुर
अभिजीत ठाकुर

google button

BJP विधायकों को 5 करोड़, सपा को 1 करोड़, माता प्रसाद ने लगाया फंड में भेदभाव का आरोप, CM योगी को लिखा पत्र


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button