UP News: बुकिंग आज से शुरू! लखनऊ के सबसे VIP इलाके में लग्जरी घर खरीदने का सुनहरा मौका, इतनी है कीमत… छूट भी मिलेगी – INA

Lucknow News: लखनऊ के सबसे प्रतिष्ठित और विकसित इलाके गोमती नगर में अब प्रीमियम लिविंग का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) विराज खंड में ‘लेक व्यू अपार्टमेंट’ परियोजना लॉन्च कर रहा है. इस शानदार आवासीय परियोजना की औपचारिक शुरुआत सोमवार को LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने की. आज 19 मई 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है, जो 18 जून 2026 तक चलेगा.

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में 3 हाई-राइज टावर बनाए जाएंगे, जिनकी ऊंचाई लगभग 60 मीटर और कुल 19 मंजिलें होंगी. कुल 646 प्रीमियम 3 BHK + सर्वेंट रूम फ्लैट्स का निर्माण होगा. प्रत्येक फ्लैट का सुपर एरिया 2340 वर्ग फीट है, जो आधुनिक परिवारों को खुला, हवादार और लग्जरी लिविंग स्पेस उपलब्ध कराएगा. LDA ने प्रत्येक फ्लैट की अनुमानित कीमत 1.13 करोड़ रुपये रखी है.

परियोजना की सबसे बड़ी खूबी उसकी झील के किनारे की प्राइम लोकेशन है. झील के आसपास खूबसूरत लैंडस्केपिंग, जॉगिंग ट्रैक और मॉडर्न एंटरटेनमेंट जोन विकसित किया जाएगा. अपार्टमेंट परिसर में निवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं.

  • आधुनिक स्वीमिंग पूल
  • विशाल गार्डन और बच्चों का प्ले एरिया
  • भव्य क्लब हाउस (इनडोर गेम्स के साथ)
  • 24×7 पावर बैकअप
  • अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था
  • 1000 से अधिक वाहनों की पार्किंग
  • परिसर के अंदर कमर्शियल दुकानें

शहीद पथ, गोमती नगर रेलवे स्टेशन, अवध बस स्टेशन, सिनेपॉलिस मॉल, नामचीन अस्पतालों और प्रतिष्ठित स्कूलों से मात्र कुछ मिनट की दूरी पर स्थित है. यह लोकेशन इसे लखनऊ के उन चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में शामिल करती है, जहां सुविधा और लग्जरी दोनों एक साथ उपलब्ध हों.

Add A Heading

LDA के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी के अनुसार, पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 760 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है. सिविल निर्माण कार्य 3 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि सफल आवंटियों को अधिकतम 5 वर्ष में कब्जा सौंप दिया जाएगा. आवंटन के बाद शेष राशि चुकाने के लिए 36 महीने की आसान किस्तों की सुविधा दी जाएगी. जो आवंटी 45 से 90 दिनों के अंदर पूरी राशि एकमुश्त जमा कर देंगे, उन्हें 4 से 6 प्रतिशत की आकर्षक छूट मिलेगी.

Add A Heading (1)

पंजीकरण कैसे करें?

इच्छुक आवेदक केवल LDA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे. सामान्य श्रेणी के लिए पंजीकरण शुल्क फ्लैट की अनुमानित कीमत का 5 प्रतिशत है, जबकि आरक्षित वर्ग को 2.6 प्रतिशत में राहत दी गई है. पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद पारदर्शी लॉटरी के जरिए फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा.

Add A Heading (2)

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि यह परियोजना गोमती नगर को और अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. बेहतरीन लोकेशन, लग्जरी सुविधाएं और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ यह प्रोजेक्ट उन परिवारों के लिए सुनहरा मौका है जो लखनऊ में विश्वस्तरीय आशियाना चाहते हैं.

Prabhakar chaturvedi
Prabhakar chaturvedi

google button

बुकिंग आज से शुरू! लखनऊ के सबसे VIP इलाके में लग्जरी घर खरीदने का सुनहरा मौका, इतनी है कीमत… छूट भी मिलेगी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button