UP News: नौकरी का झांसा, कश्मीर ले जाकर धर्म परिवर्तन… 4 साल बाद बिजनौर लौटा विशाल उर्फ हमजा, बताई हैरान करने वाली कहानी – INA

Bijnor News: बिजनौर में एक सनसनीखेज धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. थाना कोतवाली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से युवक विशाल उर्फ मोहम्मद हमजा को सकुशल बरामद कर वापस बिजनौर लाया है. इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी वसीम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस कथित धर्मांतरण नेटवर्क के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.
शादी का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में पीड़ित विशाल ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. विशाल का कहना है कि आरोपी वसीम ने उसे अपनी बेटी से शादी कराने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया. इसी लालच और दबाव में आकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और उसे नया नाम मोहम्मद हमजा दिया गया.
ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में दीपक हत्याकांड के आरोपी का 24 घंटे में एनकाउंटर, गोली बरसाकर की थी हत्या
नौकरी के बहाने कश्मीर ले जाने का मामला
मामले की शुरुआत लगभग चार साल पहले हुई बताई जा रही है. आरोप है कि काजीवाला गांव निवासी वसीम, विशाल को सैलून का काम सिखाने और नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ले गया था. वहां उसे एक सैलून में काम पर लगाया गया, जहां धीरे-धीरे उसका कथित ब्रेनवॉश किया गया. आरोप है कि उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए विभिन्न प्रलोभन दिए गए, जिनमें बेहतर जीवन, सुविधाएं और सामाजिक स्वीकार्यता जैसे वादे शामिल थे. इसी दौरान उसका धर्म परिवर्तन कराया गया.
सोशल मीडिया वीडियो से मामला हुआ उजागर
पूरा मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में विशाल को मस्जिद के अंदर कलमा पढ़ते और इस्लाम धर्म स्वीकार करते हुए दिखाया गया. वीडियो में वह अपना नया नाम मोहम्मद हमजा भी अपनाता नजर आया. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित के पिता कृष्ण कुमार ने बिजनौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.
संयुक्त पुलिस ऑपरेशन में सफल बरामदगी
मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजनौर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और उसे जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा रवाना किया. स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया. इसके बाद उसे सुरक्षित बिजनौर लाया गया, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है और उससे भी पूछताछ जारी है.
पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच
अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या संगठित गिरोह सक्रिय है. साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की भी तकनीकी जांच की जा रही है. फिलहाल युवक सुरक्षित है और पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
नौकरी का झांसा, कश्मीर ले जाकर धर्म परिवर्तन… 4 साल बाद बिजनौर लौटा विशाल उर्फ हमजा, बताई हैरान करने वाली कहानी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


