UP News: ग्रेटर नोएडा में दीपक हत्याकांड के आरोपी का 24 घंटे में एनकाउंटर, गोली बरसाकर की थी हत्या – INA

ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में युवक दीपक नागर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मुख्य आरोपी की तलाश जारी है. मृतक के परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतर आए थे. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना के बाद 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरी घटना के बाद इलाके में तनाव है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
दरअसल, बुधवार रात करीब 10 बजे वैदपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय दीपक नागर की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है कि दीपक दिल्ली के गाजीपुर स्थित कंपनी में नौकरी करता था और रात की ड्यूटी के लिए घर से निकला था. जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया.
गोली मारकर बदमाश हुए फरार
ग्रामीणों के मुताबिक, बदमाशों ने 5 से 6 गोलियां चलाईं, जिनमें कई गोलियां दीपक के सिर और पीठ में लगीं. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल दीपक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में गुस्सा फैल गया और देर रात से ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचने लगे.
परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है और गांव के ही कुछ people पर शक जाहिर किया है. गुरुवार सुबह हालात तब और तनावपूर्ण हो गए, जब परिजनों और ग्रामीणों ने गोल चक्कर पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया.
प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और हत्या के बाद जल्द खुलासा किया जाए. जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया.
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
इस बीच ईकोटेक थर्ड थाना पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में अभियान तेज कर दिया. पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सेंट्रल जोन के डीसीपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है. वहीं मुख्य आरोपी की पुलिस लगातार तलाश कर रही है, जिसके लिए टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
ग्रेटर नोएडा में दीपक हत्याकांड के आरोपी का 24 घंटे में एनकाउंटर, गोली बरसाकर की थी हत्या
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



