UP News: दिल्ली के बंटी-बबली मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार… फिल्मी स्टाइल में करते थे ठगी, फर्जी आईडी दिखाकर खुद को बताते CBI अधिकारी – INA

आपने बंटी और बबली के कारनामे तो फिल्मों में खूब देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको दिल्ली की एक ऐसी गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो खुद तो हाई स्कूल, इंटर पास है लेकिन फिल्में और सीरियल देखकर फर्जी सीबीआई अधिकारी और कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों की ठगी कर चुके हैं.
दरअसल, 4 अप्रैल को जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी इकरा नाम की एक महिला ने लिखित शिकायत देते हुए पुलिस को ये बताया था कि कुछ दिन पूर्व व्हाट्सएप के जरिए हिदायतुल्लाह नाम के एक व्यक्ति से उसकी बातचीत शुरू हुई थी. ये बातचीत और कोई नहीं बल्कि दिल्ली का ये बॉयफ्रेंड मंसूर अहमद ही कर रहा था.
सोशल मीडिया से बनाते थे नेटवर्क
इस दौरान उसने इकरा को अपनी बहन बनाकर पहले सारी जानकारी जुटाई और फिर अपनी गर्लफ्रेंड रोजी के साथ मिलकर फर्जी आईडी बनाई. फर्जी आईडी के जरिए कभी सीबीआई अधिकारी तो कभी कस्टम अधिकारी बनकर इकरा और उसके परिवार को ठगना शुरू कर दिया था. 5 लाख रुपये ठगे जाने के बाद परेशान होकर इकरा ने जब इसकी शिकायत पुलिस को की तो पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया. सर्विलांस की मदद से इस प्रेमी जोड़े की धर पकड़ शुरू की तो रविवार को दिल्ली का ये फ्रॉड प्रेमी जोड़ा पुलिस के हफ्ते चढ़ गया.
आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन डेबिट कार्ड, तीन मोबाइल फोन, एक फर्जी आईडी, एक फर्जी सर्च वारंट, एक पासबुक और तकरीबन 2 लाख रुपये की नगदी भी बरामद की है.
अब तक 20 लोगों को बनाया शिकार
पुलिस पूछताछ में प्रेमिका रोजी और प्रेमी मंसूर अहमद ने बताया है कि अपने खर्चे पूरे करने के लिए फ़िल्में और सीरियल देखकर ये लोग सोशल मीडिया के जरिए भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. उनकी जानकारी हासिल करते हैं और फिर फर्जी आईडी के जरिए उन्हें डरा धमकाकर उनसे लाखों रुपए की ठगी करने का काम करते थे. बताया जा रहा है कि ये प्रेमी जोड़ा अब तक करीब 20 लोगों को अपना शिकार बनाकर कई लाख की ठगी कर चुका है.
(रिपोर्ट-रविन्द्र सिंह/मुज़फ्फरनगर)
दिल्ली के बंटी-बबली मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार… फिल्मी स्टाइल में करते थे ठगी, फर्जी आईडी दिखाकर खुद को बताते CBI अधिकारी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



