UP News: UP: लाइब्रेरी वॉशरूम में छेदकर छात्राओं के बनाता था आपत्तिजनक वीडियो, मकान मालिक का बेटा अरेस्ट – INA

Bhadohi Library Privacy Breach:: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक निजी डिजिटल लाइब्रेरी के वॉशरूम में छात्राओं की निजता का गंभीर उल्लंघन हुआ है. यहां मकान मालिक के बेटे पर दीवार में छेद करके मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगा है. गोपीगंज पुलिस ने लाइब्रेरी संचालक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. ऐतिहातन लाइब्रेरी को भी बंद कर दिया गया है.

गोपीगंज थाने में 20 अगस्त, गुरुवार को रात 10:40 बजे एफआईआर में दर्ज हुई. इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 77 और 79 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66E और 67 लगाई गई है. घटना 20 अगस्त, गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है. लाइब्रेरी संचालक भरथरी बिंद (डेहरिया दयाराम निवासी) ने छात्रों के भारी मांग पर शिकायत दी.

वॉशरूम से सटी दीवार में कर रखा था छेद

शिकायत देते हुए लाइब्रेरी संचालक ने कहा कि लालानगर टोल प्लाजा (NH-19) के पास लाल बहादुर गुप्ता के किराए के मकान में न्यू डिजिटल लाइब्रेरी संचालित होती थी. यहां लगभग 28 छात्र-छात्राएं (12 छात्राएं और 16 छात्र) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे. आरोप है कि मकान मालिक के बेटे रवि शंकर गुप्ता ने वॉशरूम से सटी दीवार में छोटा छेद कर रखा था.

जब छात्राएं शौचालय जातीं तो वह अपने कमरे से मोबाइल कैमरे के जरिए वीडियो रिकॉर्ड करता था. गुरुवार दोपहर छात्रों को दीवार में छेद नजर आया. छेद से झांकने पर आरोपी अपने कमरे में दिखा. छात्रों ने तुरंत उसका मोबाइल छीन लिया. मोबाइल में छात्राओं के करीब 12 आपत्तिजनक वीडियो मिले. एक वीडियो लगभग 56 दिन पुराना था, जिससे साफ है कि आरोपी करीब दो महीने से यह कृत्य कर रहा था.

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक क्या बताया?

भदोही पुलिस ने अपना आधिकारिक बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (@bhadohipolice) पर पोस्ट किया है. बयान में कहा गया है कि लाइब्रेरी संचालक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं मे मामला दर्ज करते हुए 21 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया. वहीं मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

एएसपी ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है कि क्या ये वीडियो कहीं शेयर या अपलोड किए गए थे. इस बाबत पूरी तफ्तीश की जा रही है. आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार, विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: धर्म बदलकर रजिया बनी गौरी देवी, फिर हिंदू दूल्हे संग रचाई शादी, बोली- भगवान शिव मेरे इष्ट देव

UP: लाइब्रेरी वॉशरूम में छेदकर छात्राओं के बनाता था आपत्तिजनक वीडियो, मकान मालिक का बेटा अरेस्ट


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button