UP News: ’45 दिन तक नहीं कटेगी बिजली’… UP में स्मार्ट मीटर से परेशान 75 लाख उपभोक्ताओं के पास क्या विकल्प? – INA

Lucknow News: यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक लग गई है, लेकिन जिनके घर पर मीटर लग गया है, वो बेहद परेशान हैं. करीब 75 लाख घरों में प्रीपेड मीटर लगाया गया है. मीटर लगते ही करीब 5 लाख घरों की बिजली कट गई थी. इसके बाद पूरे यूपी में विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है. हर रोज करीब 40 हजार आवेदन मीटर को बदलने के लिए आ रहे हैं. निगेटिव बैलेंस के साथ ही लोगों के सामने अचानक बिजली बिल कई गुना बढ़कर आने की समस्या भी आ रही है. अब ऐसे में सवाल उठता है कि स्मार्ट मीटर से परेशान लोगों के पास अब क्या विकल्प है? क्या वो अपना मीटर बदलवा पाएंगे?
पुराने मीटरों को जबरन नहीं बदला जाएगा
स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर उठे जनाक्रोश के बाद योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पुराने मीटरों को जबरन या स्वेच्छा से स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदलने की पूरी प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगा दी गई है. यह रोक तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने तक रहेगी. जिन करीब 75 लाख घरों में पहले ही मीटर लग चुका है, वहां भी उपभोक्ताओं को तुरंत राहत मिली है. जीरो बैलेंस या नेगेटिव बैलेंस होने पर भी बिजली कटने से 45 दिन की सुरक्षा दी गई है.
विरोध प्रदर्शन के चलते लिया गया था फैसला
पिछले दिनों पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे. मीटर लगते ही कई जगहों पर बिजली कट गई. अचानक बिल कई गुना बढ़ गए और नेगेटिव बैलेंस की शिकायतें आईं. करीब 5 लाख घरों में तुरंत कटौती की खबरें आईं. हर दिन 40 हजार से ज्यादा आवेदन मीटर बदलने के लिए बिजली विभाग में पहुंच रहे थे. उपभोक्ता परिषद ने इसे बिना सहमति के जबरन बदलाव बताया और विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का हवाला दिया, जिसमें उपभोक्ता को प्रीपेड या पोस्टपेड मोड चुनने का अधिकार है.
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शक्ति भवन में समीक्षा बैठक के बाद साफ कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय तकनीकी समिति रिपोर्ट देगी, तब तक कोई नया बदलाव नहीं होगा. नए बिजली कनेक्शन में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे, लेकिन पुराने मीटरों की जगह बदलाव बंद रहेगा. मीटर लगाने वाली कंपनियों के भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है.
अब उपभोक्ताओं के पास क्या विकल्प हैं?
- जिनके घर पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुका है, वे अब पोस्टपेड मोड में बदलवा सकते हैं.
- अपने क्षेत्र के एसडीओ या एक्सईएन के कार्यालय में लिखित आवेदन दें.
- आवेदन में अपना नाम, कंज्यूमर नंबर, पता और प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने का अनुरोध लिखें.
- केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की 1 अप्रैल 2026 वाली अधिसूचना का हवाला दें या उसकी फोटोकॉपी संलग्न करें.
- पोस्टपेड मोड के लिए लगभग 2,000 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करें. आवेदन की रसीद जरूर लें.
45 दिन तक नहीं कटेगी बिजली
यदि विभाग आवेदन पर कार्रवाई नहीं करता तो उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग या कंज्यूमर फोरम में शिकायत की जा सकती है. राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने उपभोक्ताओं की मदद के लिए UPERC में याचिका दायर की है और पूरी प्रक्रिया में सहायता का भरोसा दिलाया है. स्मार्ट मीटर लगने के बाद 15 दिन की कन्वर्जन पीरियड 30 दिन, कुल 45 दिन तक बिजली नहीं कटेगी. जीरो बैलेंस पर भी 3 दिन या 200 रुपए 2 किलोवाट लोड तक सप्लाई जारी रहेगी.
’45 दिन तक नहीं कटेगी बिजली’… UP में स्मार्ट मीटर से परेशान 75 लाख उपभोक्ताओं के पास क्या विकल्प?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


