UP News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का दावा- पूरे प्रदेश में हो रही बिजली आपूर्ति, जारी किए आंकड़े – INA

उत्तर प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती की शिकायतों के बीच ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने एक बार फिर आंकड़े जारी किए हैं. एके शर्मा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति के मामले में नया इतिहास रच दिया है. ऊर्जा मंत्री के अनुसार, रविवार सुबह 2:33 बजे प्रदेश की पीक बिजली आपूर्ति 31,000 मेगावाट के पार पहुंच गई. वहीं रात 10:01 बजे प्रदेश ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 31,774 मेगावाट की पीक विद्युत आपूर्ति दर्ज की.
एके शर्मा ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक बिजली आपूर्ति है. उन्होंने कहा, ये आंकड़ा देश में भी सबसे अधिक बिजली आपूर्ति में शामिल है और यूपी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है.
प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली आपूर्ति
ऊर्जा मंत्री ने बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था में सुधार को इस उपलब्धि का प्रमुख कारण बताया. कटौती पर जन आक्रोश के बीच भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के बावजूद प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली आपूर्ति बनाए रखने को सरकार अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है. सरकार का दावा है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तय रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, हालांकि सबसे ज्यादा शिकायतें भी ग्रामीण क्षेत्र और शहर के बाहरी इलाकों से ही आ रही हैं.
निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण गर्मी और बढ़ती मांग के बीच गांव-शहर में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि आमजन, किसान, व्यापारी और उद्योगों को बिजली संकट न हो, इसके लिए हर स्तर पर सतत निगरानी की जाए.ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत की मौजूदगी में रविवार को विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ऊर्जा विभाग पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से काम करे.
विद्युत उत्पादन क्षमता में 86 प्रतिशत वृद्धि
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 13,388 मेगावाट हो गई है.बयान में बताया गया कि 2022 की तुलना में 2026 तक क्षमता में 86 प्रतिशत वृद्धि हुई है और गैर पारंपरिक स्रोतों से भी करीब 10 हजार मेगावॉट बिजली मिल रही है.
सीएम योगी ने ट्रांसमिशन नेटवर्क को और मजबूत करने को कहा.उन्होंने फीडर वाइज जवाबदेही तय करने और ट्रांसफॉर्मर-फीडर खराबी पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए तथा भूमिगत केबल वाले स्थलों पर खुदाई से पहले अनुमति अनिवार्य की गई है. बयान के अनुसार, अप्रैल-मई में तापमान बढ़ने से बिजली मांग 501 मिलियन यूनिट से बढ़कर 561 मिलियन यूनिट प्रतिदिन हो गई.
12 राज्यों से पावर बैंकिंग के जरिए आपूर्ति प्रबंधन के निर्देश
बयान में बताया गया कि 2020-22 मई को उप्र बिजली मांग पूरी करने में देश में दूसरे स्थान पर रहा और सीएम योगी ने 12 राज्यों से पावर बैंकिंग के जरिए आपूर्ति प्रबंधन के निर्देश दिए. सीएम ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को उपभोक्ता हितैषी बनाने के निर्देश दिए.बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अब तक 89.23 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं और राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को पूर्व की भांति पोस्टपेड व्यवस्था में परिवर्तित कर दिया गया है.
30 जून तक प्रदेशभर में विशेष कैंप आयोजित
बयान के मुताबिक, जून 2026 से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बिल प्रत्येक माह की एक से 10 तारीख के बीच पोस्टपेड आधार पर जारी किए जाएंगे और उपभोक्ताओं को एसएमएस, वॉट्सऐप और ई-मेल के माध्यम से बिल उपलब्ध कराए जाएंगे.बयान में बताया गया कि साथ ही 15 मई से 30 जून तक प्रदेशभर में विशेष कैंप आयोजित कर स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है.
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का दावा- पूरे प्रदेश में हो रही बिजली आपूर्ति, जारी किए आंकड़े
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



