UP News: Etawah Crime News: बहन के प्रेमी को मारने वाला CRPF जवान अरेस्ट, हत्या के बाद पंजाब भागा था; बताया- क्यों खेला खूनी खेल? – INA

उत्तर प्रदेश इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र मनीष यादव की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने हत्या के आरोपी सीआरपीएफ जवान अभिषेक यादव को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया, पछतावा जताया और बताया कि दोस्त विपिन के उकसावे में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मृतक का टैबलेट भी सेंगर नदी से बरामद कर लिया है.
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बंधा निवासी मनीष यादव की हत्या के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी. जांच के दौरान पुलिस टीम पंजाब के जिला मुक्तसर साहिब पहुंची. वहां मलौत रोड स्थित अजय कॉलोनी से सीआरपीएफ जवान अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया गया. सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर मंगलवार तड़के उसे भरथना लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया.
‘दोस्त के बहकावे में की हत्या’
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो अभिषेक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. उसने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह घबरा गया था. उसे अपने किए पर पछतावा है, लेकिन उस समय वह दोस्त की बातों में आ गया था पुलिस अब उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसने मनीष का टैबलेट बसरेहर के पास अमृतपुर स्थित सेंगर नदी में फेंक दिया था.
पुलिस ने मृतक का टैबलेट किया बरामद
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम नदी पुल के नीचे पहुंची और पानी से टैबलेट बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार, यह बरामदगी मामले की जांच में अहम कड़ी साबित होगी. थाना प्रभारी और क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से बताया कि टैबलेट की बरामदगी से कई तकनीकी जानकारियां मिल सकती हैं. पुलिस अब डिजिटल डाटा की जांच करेगी, ताकि हत्या से जुड़े और तथ्य सामने आ सकें. मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है.
आरोपी ने किया बड़ा खुलासा
अभिषेक यादव ने पुलिस को बताया कि विपिन नाम का युवक पिछले तीन साल से उसके घर आता-जाता था. दोनों में गहरी दोस्ती थी. उसे यह नहीं पता था कि विपिन उसकी बहन आकांक्षा से एकतरफा प्रेम करता है. आरोपी के मुताबिक, विपिन उसकी बहन की गतिविधियों और मोबाइल नंबर पर नजर रखता था. अभिषेक ने कहा कि विपिन ने ही उसे मनीष के खिलाफ भड़काया. उसने बताया कि मनीष और उसकी बहन के बीच प्रेम संबंध थे, जिससे विपिन नाराज रहता था.
इसी नाराजगी में उसने अभिषेक को उकसाया और हत्या की पूरी योजना पहले से तैयार कर रखी थी. आरोपी के अनुसार, मनीष के कोचिंग आने-जाने का समय पहले से पता किया गया था. किस समय वह अकेला रहता है, इसकी भी जानकारी जुटाई गई थी. वारदात को अंजाम देने के लिए अभिषेक ने अपने गांव के दीपक नाम के युवक को भी शामिल किया. पुलिस अब दीपक और विपिन की तलाश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच कर रही है.
Etawah Crime News: बहन के प्रेमी को मारने वाला CRPF जवान अरेस्ट, हत्या के बाद पंजाब भागा था; बताया- क्यों खेला खूनी खेल?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


