UP News: काशी से लेकर गोरखपुर तक फोकस… UP विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की बड़ी तैयारी, क्या है तावड़े की रणनीति? – INA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर के भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक शुरू कर दी है. इसी कड़ी में पार्टी ने विधानसभा विस्तार और प्रभारी की अहम बैठक बुलाई है. मिली जानकारी के अनुसार पार्टी 14 और 15 अक्टूबर को वाराणसी में यह बैठक करने जा रही है. इस बैठक में काशी और गोरक्ष प्रांत के विधानसभा प्रभारी और विस्तार को की बैठक बुलाई गई है.

संख्या के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण माने जाने वाले काशी प्रांत और गोरक्ष प्रांत में 142 विधानसभा सीट है. यहां के लगभग 266 विधानसभा विस्तारक और प्रभारी इस बैठक में शामिल होंगे. हालांकि पार्टी की ओर से सभी सीटों को लेकर के रणनीति बनाई जाएगी लेकिन जानकार बता रहे हैं की पार्टी का मुख्य फोकस इनमें से 133 सीटों पर होगा. बैठक में बीजेपी के संगठन महामंत्री बी एल संतोष प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े और धर्मपाल मौजूद रहेंगे.

क्या है बैठक का मूल एजेंडा?

जानकारी के मुताबिक बैठक का मूल एजेंडा शक्ति केंद्र, बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क और समन्वय के साथ साथ हर स्तर पर सर्वसमाज बैठक रहेगा. गौरतलब है कि बीजेपी चुनाव में उत्तर प्रदेश में 43 बिरादरियों के बीच सर्व समाज बैठक करने पर फोकस करेगी. बीजेपी की ये बैठक राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष पार्टी, उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है.

सरकार के कामकाज की समीक्षा

14 अक्टूबर की शाम को शुरू होने वाली यह बैठक 15 अक्टूबर की शाम तक चलेगी. इसमें कुल छह मुख्य सत्र होंगे. इन सत्रों में विधानसभा-स्तरीय प्रभारियों और संगठन विस्तार कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, केंद्र और योगी सरकार के कामकाज की समीक्षा करने और चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा. इन दोनों क्षेत्र में 142 सीटें हैं जिसमें काशी प्रांत में 71 और गोरक्ष प्रांत में 62 सीटों पर मुख्य फोकस पार्टी करेगी.

त्योहारों के बाद बड़े नेताओं का प्रदेश में प्रवास

पार्टी सूत्रों का कहना है कि त्योहारों के बाद बड़े नेताओं का प्रवास प्रदेश में शुरू हो जाएगा. सूत्रों का कहना है कि नवंबर मध्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित पार्टी के विभिन्न बड़े नेताओं का प्रवास उत्तर प्रदेश में शुरू होगा. पार्टी सूत्रों का कहना है कि बड़े नेताओं के प्रवास के पहले पार्टी अपना जमीनी होमवर्क पूरा कर लेना चाहती है ताकि चुनावी माहौल बेहतर तरीके से बनाया जा सके और इसका आगामी विधानसभा में पार्टी फायदा उठा सके.

काशी से लेकर गोरखपुर तक फोकस… UP विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की बड़ी तैयारी, क्या है तावड़े की रणनीति?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button