UP News: कानपुर: होमगार्ड परीक्षा में AI से नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़… 3 आरोपी गिरफ्तार; लेक्चरर निकला मास्टरमाइंड – INA

यूपी के कानपुर जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. कानपुर के बीएनएसडी इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा के दौरान आरोपियों ने मोबाइल फोन, एआई तकनीक और मिनी पॉकेट प्रिंटर के जरिए नकल कराने की योजना बनाई थी, जिसे प्रशासन की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मामले का खुलासा तब हुआ जब सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्र पर संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी. जांच में सामने आया कि प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर उसे बाहर भेजा जा रहा था, जहां एआई के माध्यम से उत्तर तैयार किए जाने थे. इसके बाद इन उत्तरों को एक अनुपस्थित अभ्यर्थी की ओएमआर शीट में भरकर उसे पास कराने की साजिश रची गई थी.
लेक्चरर निकला मास्टरमाइंड
पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड कॉलेज का प्रवक्ता और एनसीसी लेफ्टिनेंट अखिलेश सिंह यादव बताया जा रहा है. उसने फर्जी तरीके से दो लोगों को कक्ष निरीक्षक बनाकर परीक्षा में तैनात कराया था. गिरफ्तार आरोपियों में संदीप चंद्र विश्वकर्मा और निर्मल कुमार शामिल हैं, जिन्हें मौके से पकड़ा गया. कुल तीन आरोपियों को पकड़ा गया है, जिसमें अखिलेश सिंह भी शामिल हैं.
कैसे पकड़ में आया मामला?
पुलिस के अनुसार संदीप चंद्र विश्वकर्मा संदिग्ध हालत में परीक्षा कक्ष से बाहर जाते समय पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उसके पास प्रश्नपत्र से जुड़ी सामग्री बरामद हुई. पूछताछ में उसने निर्मल कुमार का नाम लिया, जिसने आगे प्रवक्ता अखिलेश यादव की भूमिका उजागर की. बताया जा रहा है कि जिस अभ्यर्थी को पास कराने की साजिश थी, उसका नाम राहुल कुमार है, जो निर्मल का करीबी है.
नोडल अधिकारी एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से सील्ड प्रश्न-पुस्तिका भी बरामद की गई है. तीनों के खिलाफ कर्नलगंज थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार और किन अभ्यर्थियों या लोगों से जुड़े हो सकते हैं.
वहीं, परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इस पूरे मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच तेज कर दी है. इस घटना ने प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पेन-पेपर मोड में होनी थी परीक्षा
बीएनएसडी इंटर कॉलेज के केंद्र सा व्यवस्थापक व प्रवक्ता प्रवक्ता ललित बाजपेई के अनुसार विद्यालय में ऑफलाइन लिखित परीक्षा के दो केंद्र ब्लॉक ए और भी बने थे. दूसरी टाइम की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होनी थी. दोपहर में 2:55 बजे ब्लॉक ए केंद्र संख्या 5305 में एक व्यक्ति परीक्षा कक्ष से बाथरूम की ओर जाता उन्हें दिखा.
सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस कर्मियों ने जब उससे पूछताछ कि तो उसने अपना नाम संदीप चंद्र विश्वकर्मा बताया. उसने खुद को ड्यूटी पर तैनात कक्ष संख्या 12 का कक्ष निरीक्षक बताया, लेकिन तलाशी के दौरान पीछे उसकी शर्ट के नीचे पर संख्या नंबर 49225732 लिखा मिला, जिस पर उसने सफाई देते हुए कहा कि दूसरे कक्ष निरीक्षक निर्मल ने उसे यह प्रश्न दिया है, जब पुलिस ने इस मामले में निर्मल को पकड़ा तो उसने अखिलेश यादव का नाम बताया, जो कि बीएनएसडी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं
कानपुर: होमगार्ड परीक्षा में AI से नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़… 3 आरोपी गिरफ्तार; लेक्चरर निकला मास्टरमाइंड
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



