Sport : फिर जलील हुआ मोहसिन नकवी! पोडियम पर खड़े होकर करता रहा इंतजार, 'ट्रॉफी चोर' के नारे सुन मुंह छिपाकर भागा, वीडियो वायरल #INA

Mohsin Naqvi Humiliated: महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और खिताबी जीत दर्ज की. टीम इंडिया 8वीं बार इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनी. लेकिन फिर, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने पाकिस्तानी नेता और ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया और ड्रेसिंग रूम में लौट गई. इस बीच देखा गया कि मोहसिन नकवी पोडियम पर खड़े होकर भारतीय टीम का इंतजार कर रहे थे और फिर जब उसने फैंस द्वारा लगाए ट्रॉफी चोर-ट्रॉफी चोर के नारे सुने, तो वह मुंह छिपाकर भागता नजर आया.
पोडियम पर खड़े होकर इंतजार करते रहे मोहसिन नकवी
Mohsin Naqvi left the stadium in embarrassment after Team India refused . take the trophy from him.😂🔥 pic.twitter.com/3RnbHmtUKP
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 13, 2026
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने खिताबी जीत अपने नाम की. इस मैच को देखने के लिए पहुंचे BCCI के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मैदान पर जाकर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. इसके बाद सैकिया काफी देर तक भारतीय खिलाड़ियों से बात करते हुए भी दिखाई दिए.
Mohsin Naqvi was standing on the podium . present the trophy. When Smriti Mandhana came out and saw him standing there, she went back into the dressing room.😂🔥🔥🔥 pic.twitter.com/al1fQ6wXu5
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 13, 2026
वहीं जब काफी देर के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी की शुरुआत हुई तो भारतीय महिला टीम अपने ड्रेसिंग रूम से बाहर ही नहीं आई जिसमें उन्होंने जीती हुई टीम को मिलने वाले मेडल और ट्रॉफी को मोहसिन नकवी के हाथों से लेने से साफ मना कर दिया. इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मोहसिन नकवी पोडियम पर खड़े होकर टीम इंडिया का इंतजार करते दिख रहे हैं.
मुंह छिपाकर भागे मोहसिन नकवी
Fans chanted “Trophy Chor, Trophy Chor” when they saw Mohsin Naqvi leaving the stadium.😭🙏 pic.twitter.com/XljKlQLVHB
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 13, 2026
Mohsin Naqvi crossed all limits of shamelessness. He knew that Devajit Saikia and Rajiv Shukla were talking . Team India about not accepting the trophy from him, yet he still went and stood on the podium and shamelessly kept looking at the Indian team.😭🙏🤡 pic.twitter.com/ec8sQvvCXw
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 13, 2026
मोहसिन नकवी ने पहले तो पोडियम पर काफी देर तक खड़े होकर भारतीय महिला टीम का इंतजार किया. मगर, फिर जब टीम इंडिया ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई और स्टैंड्स से फैंस लगातार ‘ट्रॉफी चोर’ ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे लगा रहे थे… तो नकवी ने पतली गली से निकलना सही समझा. इस वाक्ये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें नकवी मुंह छिपाकर स्टेडियम से भागते नजर आ रहे हैं.
श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम 8वीं बार बनी चैंपियन
Heartiest congratulations . Team India, Women in Blue, on a commanding 72-run victory over Sri Lanka in the Asia Cup Final, making the whole country proud and jubiliant.
A truly superlative performance throughout the tournament, marked by consistency, confidence and teamwork.… pic.twitter.com/WTV82oG3sG— Devajit LON Saikia (@lonsaikia) September 14, 2026
महिला एशिया कप 2026 में श्रीलंका के साथ खेले गए फाइनल मैच में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करके खिताबी जीत अपने नाम की. फाइनल मैच की बात करें, तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (59) और शेफाली वर्मा (68) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए. वहीं, इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को 111 के स्कोर पर ही ऑलआउट कर दिया और 72 रनों से फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. आपको बता दें, भारत ने 10वां फाइनल खेला और 8वीं बार खिताब अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: आखिर क्यों एशिया कप जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी? BCCI ने खुद सामने आकर बताई असली वजह
फिर जलील हुआ मोहसिन नकवी! पोडियम पर खड़े होकर करता रहा इंतजार, 'ट्रॉफी चोर' के नारे सुन मुंह छिपाकर भागा, वीडियो वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,