UP News: हरदोई: 1 मिनट में 10 बार Shut Up बोलने वाली प्रिंसिपल पर FIR, स्कूल पर भी लगेगा ताला – INA

पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हरदोई से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया है. हरदोई के सनबीम इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा द्वारा एक महिला अभिभावक की सरेआम बेइज्जती करने के मामले में अब प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है. मामले में FIR दर्ज की गई है. साथ ही स्कूल की मान्यता रद्द करने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है. पीड़ित महिला के आंसुओं ने पूरे सिस्टम को झकझोर दिया, जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग और पुलिस, दोनों ही फ्रंट फुट पर नजर आ रहे हैं.
पीड़ित महिला अभिभावक नीलम वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अलीशा के लिए स्कूल के निर्देशानुसार बाहर से कोर्स खरीद लिया था. इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने 1200 रुपये की अतिरिक्त चार कॉपियां स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया. नीलम जब प्रिंसिपल ममता मिश्रा से 10 दिन की मोहलत मांगने गईं, तो प्रिंसिपल ने आपा खो दिया.
वायरल वीडियो में प्रिंसिपल ममता मिश्रा, नीलम को 10 से ज्यादा बार “Shut Up” कहती सुनाई दे रही हैं. आरोप है कि उन्होंने नीलम को ब्लडी फूल, सूअर और गंवार जैसे शब्दों से भी संबोधित किया.
48 घंटे के भीतर FIR और SC-ST एक्ट में मुकदमा
वीडियो वायरल होने के बाद जब मामला तूल पकड़ने लगा, तो प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी इस पर संज्ञान लिया. इसके 48 घंटे के भीतर हरदोई शहर कोतवाली में प्रिंसिपल ममता मिश्रा के विरुद्ध SC-ST एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई प्रचलित है.
ये भी पढ़ें: सहेली के परिवार ने पीटा, फिर मदद के बहाने स्नैपचैट फ्रेंड ने भी किया रेप रुला देगी अनाथ लड़की से हुई दरिंदगी की कहानी
प्रिंसिपल के स्कूल जाने पर रोक, मान्यता पर लटकी तलवार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अजीत सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया. जांच में प्रिंसिपल का आचरण और विद्यालय की कार्यप्रणाली मानकों के विपरीत पाई गई. बीएसए के आदेशानुसार प्रिंसिपल ममता मिश्रा के विद्यालय परिसर में प्रवेश पर तत्काल रोक लगा दी गई है. स्कूल द्वारा कॉपियों के लिए बनाए जा रहे अवैध दबाव और अभद्र व्यवहार के कारण विद्यालय की मान्यता रद्द करने की कवायद शुरू कर दी गई है. BSA अजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि अभिभावकों के साथ इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह मामला अन्य निजी स्कूलों के लिए भी एक बड़ी नजीर बनेगा.
हरदोई: 1 मिनट में 10 बार Shut Up बोलने वाली प्रिंसिपल पर FIR, स्कूल पर भी लगेगा ताला
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



