UP News: दिल्ली में बादलों की लुका-छिपी, यूपी-बिहार में लू का टॉर्चर… हिमाचल में बर्फबारी, असम-मेघालय समेत यहां होगी बारिश – INA

Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों (NCR) में मौसम इन दिनों एक दिलचस्प पहेली बना हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही ने दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत तो दी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सुकून महज तूफान से पहले की शांति जैसा है. आज यानी 19 अप्रैल को भी दिल्ली-NCR के आसमान में बादलों का पहरा रहेगा, जिससे धूप की तपिश थोड़ी कम महसूस होगी, पर आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग के संकेत काफी चिंताजनक हैं.

दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. उत्तरी दिल्ली से लेकर दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली तक, लगभग हर जिले में यही स्थिति बनी रहेगी. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे एनसीआर के क्षेत्रों में भी बादलों की मौजूदगी रहेगी, जिसके चलते फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39°C से 41°C के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं, न्यूनतम तापमान 22°C से 24°C के आसपास रहेगा.

पिछले दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी की वजह से रातों और सुबह के समय हल्की नरमी महसूस हो रही है, लेकिन 22 अप्रैल से आसमान साफ होते ही सूरज के तेवर फिर से कड़े हो जाएंगे और पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा.

उत्तर प्रदेश में 45 डिग्री के साथ आग उगलता मौसम

यूपी में गर्मी ने इस साल अप्रैल के महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की है. 19 और 20 अप्रैल को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, कौशंबी और संत रविदास नग क्षेत्रों में स्थिति गंभीर रह सकती है.

बिहार में कहीं धूप तो कहीं बारिश

बिहार में आज मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे. जहां पटना, गया और भभुआ जैसे दक्षिण-मध्य जिलों में आसमान साफ रहेगा और कड़ी धूप झुलसाएगी, वहीं उत्तर-पूर्वी बिहार के लिए राहत की खबर है. सुपौल, अररिया और किशनगंज में हल्की बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है. इन जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका है.

राजस्थान में तापमान सामान्य से ऊपर

राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क और अत्यधिक गर्म बना हुआ है. चूरू में अधिकतम तापमान 42.8°C तक जा पहुंचा है. जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में पारा 40°C से 43°C के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, जयपुर, अलवर और भरतपुर में तापमान 39°C से 41°C के आसपास रहेगा.

झारखंड में भीषण गर्मी की ओर बढ़ता प्रदेश

झारखंड में भी 19 और 20 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू चलने की गंभीर चेतावनी दी गई है. गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और सिंहभूम जैसे जिलों में तापमान में 3°C तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

हिमाचल और उत्तराखंड में हलचल

एक तरफ मैदानी इलाके तप रहे हैं, तो दूसरी तरफ पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है. हिमाचल प्रदेश (शिमला मौसम केंद्र) के मुताबिक, 19 अप्रैल को कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. ऊना जैसे मैदानी इलाकों में पारा 34.8°C तक पहुंच चुका है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगा. वहीं, उत्तराखंड में मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: वायु प्रदूषण पर CAQM का एक्शन, दिल्ली-NCR में 1765 इकाइयों को बंद करने का निर्देश

उत्तर-पूर्व और अन्य राज्यों में बारिश के आसार

देश के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण बारिश का दौर भी जारी है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 19 से 21 अप्रैल के बीच भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है. दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी का दौर जारी रहेगा.

क्या है इसके पीछे का कारण?

देश के मौसम में यह अचानक आया बदलाव किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं है. विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय 5 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक साथ सक्रिय हैं. यही कारण है कि जहां एक तरफ राजस्थान और यूपी में लू चल रही है, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी और बिहार-झारखंड के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान का माहौल है. शुष्क पछुआ हवाओं और प्रतिचक्रवात के असर से गर्मी तेजी से बढ़ रही है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर के पहाड़ों को ठंडा रख रहा है.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button

दिल्ली में बादलों की लुका-छिपी, यूपी-बिहार में लू का टॉर्चर… हिमाचल में बर्फबारी, असम-मेघालय समेत यहां होगी बारिश


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News