Sport : रोमांच के चरम पर पहुंचा IPL! CSK हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर, चौथे स्पॉट के लिए अभी भी 4 टीमों के बीच है टक्कर #INA

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 तेजी से प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है और फैंस को रोजाना हाईवोल्टेज मैच देखने को मिल रहे हैं. गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके को हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद चेन्नई की टीम अब एलिमिनेट हो चुकी है. वहीं, गुजरात ने टॉप-2 के लिए दावा ठोका है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको अंक तालिका पर सभी अपडेट्स के बारे में बताते हैं…

चेन्नई सुपर हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ एंड कंपनी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. सीएसके के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उसने वापसी की और प्लेऑफ के लिए दावा ठोका था.

मगर, अब वह एलिमिनेट हो चुकी है. सीजन में फ्रेंचाइजी ने 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 मैच जीते, 8 मैच हारे और 12 अंक के साथ अपना सफर खत्म किया. बता दें, CSK से पहले मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.

4 टीमों के बीच अभी भी है प्लेऑफ की जंग जारी

आईपीएल 2026 की प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए अभी भी चार टीमें भिड़ रही हैं. राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स. इसमें राजस्थान के पास टॉप-4 में क्वालीफाई करने का सबसे अच्छा मौका है. फिलहाल राजस्थान 14 अंक के साथ चौथे पायदान पर है. अगर, RR को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है, तो उसे अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा. यदि ऐसा होता है, तो राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. वरना, उसे उम्मीद करनी होगी कि बाकी की बची टीमें अपने आखिरी लीग मैच हार जाएं.

वहीं, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 13-13 अंक हैं. ऐसे में इन दोनों टीमों को ही प्लेऑफ में  पहुंचने के लिए अपने-अपने आखिरी लीग मैच जीतने होंगे. साथ ही उन्हें उम्मीद करनी होगी कि आरआर अपना आखिरी लीग मैच हार जाए. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के पास 12 अंक है और उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना आखिरी लीग मैच बड़े अंतर से जीतना होगा, ताकि नेट रन रेट में सुधार हो सके. इसके साथ ही बाकी की तीनों ही टीमों के आखिरी मैच में हारने की उम्मीद भी करनी होगी.

गुजरात टाइटंस ने ठोका टॉप-2 का दावा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम IPL 2026 की प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. आरसीबी 18 अंक और +1.065 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर काबिज है. मगर, आरसीबी का आखिरी लीग मैच अभी बाकी है.

जबकि गुजरात टाइटंस ने 14 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें 18 अंक और +0.695 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है. अब तीसरे नंबर पर 16 अंक के साथ मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम यदि अपना आखिरी लीग मैच हार जाती है या फिर छोटे अंतर से जीतती है, तो गुजरात की टीम टॉप-2 में फिनिश कर सकती है.

ये भी पढ़ें: CSK के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, किसी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले बने बॉलर

रोमांच के चरम पर पहुंचा IPL! CSK हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर, चौथे स्पॉट के लिए अभी भी 4 टीमों के बीच है टक्कर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button