UP News: बिजनौर में ऑनर किलिंग! बेटी के प्रेमी को घर से निकलते देखा, नाराज पिता ने नाबालिग का गला घोंटा – INA

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के थाना नगीना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग की वजह से एक पिता ने अपनी बेटी की हत्याकर दी. नाराज पिता ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. दरअसल, बेटी का एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका परिजन विरोध कर रहे थे. इस दौरान परिजनों ने बेटी को समझाने की कोशिश भी की लेकिन जब वो नहीं मानी तो पिता ने खौफनाक कदम उठाया. सोते समय बेटी की हत्याकर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मामला बिजनौर के थाना नगीना क्षेत्र का है. पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी. इस बात को पिता ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव के ही एक युवक से लड़की का प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिससे परिवार नाराज था. परिवार की और से बार-बार समझाने के बावजूद लड़की के न मानने पर पिता ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी नजाकत के छह बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटियां और एक बेटा शामिल है. मृतका परिवार की सबसे बड़ी संतान थी. बताया जा रहा है कि आरोपी पिता बाहर एक बेकरी पर काम करता है.
कमरे में मिली युवती की लाश
पुलिस के अनुसार, थाना नगीना क्षेत्र के ग्राम बिन्जाहेड़ी से बुधवार को सुबह डायल 112 पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है. सूचना मिलने पर पुलिस गांव में तो नजाकत के घर पहुंची. अचानक पुलिस को देख नजाकत और परिवार के सदस्यों की घिग्गी बंध गई. पुलिस ने घर की तलाशी ली तो एक कमरे में 17 वर्षीय पुत्री घर में मृत अवस्था में मिली .
पिता ने कबूला जुर्म
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने खुद अपना आरोप स्वीकार किया की उसने एक लड़के को घर से निकलते देखा जो उसकी लड़की रेश्मा से मिलने आया हुआ था. इसी बात से नाराज होकर तड़के करीब चार बजे सोते समय अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी है.
बिजनौर में ऑनर किलिंग! बेटी के प्रेमी को घर से निकलते देखा, नाराज पिता ने नाबालिग का गला घोंटा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


