UP News: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा… दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 6 यात्रियों की मौत, 14 घायल – INA

Unnao AC Bus Accident Today: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर एसी बस सुबह करीब 5 बजे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस भीषण दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, सुबह के वक्त ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी. औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 262 के पास अचानक ड्राइवर ने वाहन पर से संतुलन खो दिया. इसके बाद बेकाबू बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और एक्सप्रेस-वे की रेलिंग पर जाकर लटक गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूट गए और कई यात्री खिड़कियों से सीधे एक्सप्रेस-वे के नीचे जा गिरे.
ये भी पढ़ें: हूबहू ट्विशा शर्मा केस अब लखनऊ में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों ने खोली ससुरालियों की पोल
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूचना पर औरास थाना पुलिस, यूपीडा की रेस्क्यू टीम और कई एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर और अन्य पीड़ितों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और उनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है.
मामले में क्या बोले जिलाधिकारी?
जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा ने बताया कि अभी तक कुल 6 लोगों की मौत हुई है. जिसमें पांच की तो घटनास्थल पर ही हो गई थी और एक की मौत इलाज के दौरान हुई है. जो भी घायल हैं, उनको तीन चार मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया है. मृतक लोगों के परिजनों को भी सूचित किया गया है. जिलाधिकारी ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई थी. उसके बाद पलट गई.
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा… दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 6 यात्रियों की मौत, 14 घायल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



