UP News: ‘अभी गर्मी से परेशान हो, मुकदमा भी झेलोगे’… हापुड़ में बिजली कटौती पर बवाल, इंस्पेक्टर ने धमकाया – INA

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. भीषण गर्मी और लगातार बिजली संकट से परेशान सैकड़ों उपभोक्ताओं ने दिल्ली रोड स्थित बिजली सबस्टेशन पहुंचकर हंगामा किया. इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल समाधान की मांग की. वहीं मौके पर पहुंचे नगर कोतवाली प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों को मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं.

बिजली संकट से फूटा लोगों का गुस्सा

जानकारी के अनुसार, हापुड़ नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित राजदीव बिहार के पास बने बिजली सबस्टेशन पर गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. क्षेत्र के लोग लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान थे. भीषण गर्मी में हालात ऐसे हो गए हैं कि घरों में रहना मुश्किल हो रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है.

ये भी पढ़ें- न पानी, न पंखा, न कूलर ग्रेटर नोएडा के दादरी में 6 दिन से बत्ती गुल, 44 डिग्री की गर्मी में दिन काट रहे लोग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया. इससे नाराज होकर लोगों ने सबस्टेशन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. कुछ लोग सड़क पर भी उतर आए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

अधिकारियों ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

हंगामे की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते तापमान और सिस्टम पर अधिक लोड के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है. साथ ही तकनीकी खराबियों को जल्द ठीक करने का आश्वासन भी दिया गया. हालांकि उपभोक्ता तत्काल सुधार की मांग पर अड़े रहे.

दारोगा की धमकी वाला वीडियो वायरल

मामले की सूचना मिलने पर हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. इसी दौरान उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि, “अभी गर्मी से परेशान हो, फिर मुकदमा भी झेलोगे.”

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. लोगों का कहना है कि एक तरफ भीषण गर्मी में जनता बिजली संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर विरोध करने पर मुकदमे की धमकी दी जा रही है. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

तजिंदर पाल सिंह, हापुड़
तजिंदर पाल सिंह, हापुड़

google button

‘अभी गर्मी से परेशान हो, मुकदमा भी झेलोगे’… हापुड़ में बिजली कटौती पर बवाल, इंस्पेक्टर ने धमकाया


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button