UP News: सड़क हादसे में ITBP के DIG परविंदर सिंह की मौत, ड्राइवर ने भी तोड़ा दम… देहरादून-अंबाला हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार – INA

सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के डीआईजी परविंदर सिंह और उनके ड्राइवर रविशंकर की मौत हो गई. यह हादसा देहरादून-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर झबीरन कट के पास हुआ. हादसे में एक जवान भी घायल हुआ है, जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, डीआईजी परविंदर सिंह मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद स्कॉर्पियो से अंबाला लौट रहे थे. शनिवार को सरसावा क्षेत्र के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार डीआईजी और उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने डीआईजी परविंदर सिंह और उनके ड्राइवर रविशंकर को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में घायल जवान का उपचार जारी है.

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. खबर के मुताबिक, हादसे में अंबाला निवासी सैन्य अधिकारी परमिंदर सिंह (45) और उनके चालक रवि शंकर (35) की मौत हो गई. दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा आईटीबीपी अधिकारी के गनर और दूसरी गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस जांच में जुटी है.

रिपोर्ट- सुधीर नामदेव, सहारनपुर

सड़क हादसे में ITBP के DIG परविंदर सिंह की मौत, ड्राइवर ने भी तोड़ा दम… देहरादून-अंबाला हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button