UP News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे तैयार: 45 मिनट में तय होगा सफर, 28 अप्रैल को लोकार्पण की तैयारी, जानें कितना देना होगा टोल? – INA

Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ और कानपुर का सफर पहले से और आसान होने वाला है. 64 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पूरी तरह तैयार हो चुका है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 28 अप्रैल को इसका लोकार्पण कराने की तैयारी कर ली है. प्रधानमंत्री कार्यालय से अंतिम मंजूरी का इंतजार है.पहले 21 अप्रैल को लोकार्पण का कार्यक्रम तय था.

एक्सप्रेसवे पर वाहन चालक अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे. मौजूदा स्थिति में लखनऊ-कानपुर का सफर घंटों भरता है, लेकिन नए एक्सप्रेसवे पर यह यात्रा महज 45 मिनट में पूरी हो जाएगी. यह न केवल समय बचाएगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को भी काफी हद तक कम करेगा.

टोल टैक्स का ऐलान

सूत्रों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का टोल टैक्स 275 रुपये रखा गया है, जबकि आना-जाना रिटर्न का टोल 415 रुपये होगा. एनएचएआई ने स्पष्ट कर दिया है कि दो पहिया, तीन पहिया और अन्य हल्के वाहनों को इस एक्सप्रेसवे पर चलने की अनुमति नहीं होगी. केवल चार पहिया और भारी वाहनों को ही यहां यातायात की छूट होगी.

दो जोन में पूरा हुआ काम

  • जोन-1 (लखनऊ): 18.7 किलोमीटर
  • जोन-2 (उन्नाव): 45.3 किलोमीटर

पूरी 64 किलोमीटर लंबी परियोजना अब यातायात के लिए पूरी तरह तैयार है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही इसकी सराहना करते हुए कहा था कि एक्सप्रेसवे को जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

एक्सप्रेसवे को दो महत्वपूर्ण स्थानों पर इंटरचेंज बनाकर जोड़ा गया है.

  • कानपुर-लखनऊ हाईवे
  • उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे
  • (यात्री जाजमऊ गंगा पुल या गंगा बैराज होते हुए आजाद मार्ग चौराहा से एक्सप्रेसवे पर आसानी से चढ़ सकेंगे. इसी तरह उतरने की भी सुविधा होगी.)

एनएचएआई के सूत्रों ने बताया कि एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ध्यान में रखा गया है. यह एलिवेटेड स्ट्रक्चर होने के कारण ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएगा और लखनऊ-कानपुर कॉरिडोर को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा.यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक शहर कानपुर को नई गति देगा. व्यापार, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

पंकज चतुर्वेदी
पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

google button

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे तैयार: 45 मिनट में तय होगा सफर, 28 अप्रैल को लोकार्पण की तैयारी, जानें कितना देना होगा टोल?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News