Tach – अब हवा भी होगी स्मार्ट! कमरे में जहां बैठेंगे, वहीं पहुंचेगी, Dyson के नए स्मार्ट डिवाइस की एंट्री

Last Updated:

Dyson ने अपना नया Find+Follow Purifier Cool ग्लोबली लॉन्च किया है, जो AI बेस्ड ट्रैकिंग से यूज़र की लोकेशन पहचानकर उसी दिशा में हवा देता है. जानिए इसके फीचर्स, फिल्ट्रेशन सिस्टम और भारत में लॉन्च से जुड़ी पूरी जानकारी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Dyson का हाईटेक एयर प्यूरीफायर लॉन्च, अब हवा भी होगी स्मार्ट

टेक कंपनी Dyson ने अपना नया स्मार्ट डिवाइस Dyson Find+Follow Purifier Cool ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है. यह सिर्फ एक एयर प्यूरीफायर या पंखा नहीं है, बल्कि AI टेक्नोलॉजी से लैस ऐसा डिवाइस है जो कमरे में आपकी लोकेशन पहचानकर उसी दिशा में हवा भेजता है. कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं किया गया है.

सबसे पहले बात करते हैं इसके एयर प्यूरीफिकेशन फीचर्स की. इस डिवाइस में K-Carbon और HEPA फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जो हवा में मौजूद हानिकारक गैसों, बदबू और बहुत छोटे-छोटे पार्टिकल्स को साफ करने में मदद करता है.

कंपनी का दावा है कि यह 0.1 माइक्रोन तक के 99.95% कणों को पकड़ सकता है. साथ ही, यह NO₂ और VOCs जैसी हानिकारक गैसों को भी कम करता है. खास बात यह है कि इसमें HEPA H13 सील्ड सिस्टम दिया गया है, जिससे जो भी गंदगी फिल्टर में जाती है, वह बाहर वापस नहीं निकलती.

कमरे से बाहर जाएंगे तो बंद हो जाएगा फैन
अब आते हैं इसके सबसे खास फीचर पर, जो इसे बाकी डिवाइसेस से अलग बनाता है. Dyson Find+Follow Purifier Cool में AI बेस्ड विज़न सिस्टम दिया गया है, जो आपको ट्रैक करता है. इसमें 17 पॉइंट डिटेक्शन सिस्टम है, जिससे ये आपकी मूवमेंट को समझता है और उसी हिसाब से हवा की दिशा बदल देता है. आसान शब्दों में कहें तो आप जहां जाएंगे, हवा भी वहीं पहुंचेगी. अगर आप कमरे से बाहर चले जाते हैं, तो यह खुद ही रुक जाता है.

यह डिवाइस एक से ज्यादा लोगों को भी पहचान सकता है और जरूरत के हिसाब से हवा को अलग-अलग दिशा में बांट सकता है. वहीं, इसमें नाइट मोड भी दिया गया है, जिससे यह कम आवाज में काम करता है और स्क्रीन की रोशनी भी हल्की हो जाती है.

प्राइवेसी को लेकर भी कंपनी ने साफ किया है कि यह डिवाइस कोई फोटो या वीडियो सेव नहीं करता. इसमें जो भी प्रोसेसिंग होती है, वह डिवाइस के अंदर ही होती है और डेटा तुरंत डिलीट कर दिया जाता है.

यानी कि Dyson Find+Follow Purifier Cool एक ऐसा स्मार्ट डिवाइस है जो आने वाले समय में घर के एयर प्यूरीफायर सेगमेंट को काफी बदल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत में यह कब लॉन्च होता है और इसकी कीमत क्या रखी जाती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News