Sport : लगातार 5 हारने के बाद भी नहीं टूटा अजिंक्य रहाणे का हौंसला, बोले-'हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया' #INA

Ajinkya Rahane Statement: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी जीत का खाता नहीं खोल पाई है. मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता की टीम को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ अब टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है. हालांकि, लगातार 5 मैच हारने के बाद भी कप्तान रहाणे का हौंसला नहीं टूटा है और उन्होंने अपने गेंदबाजों की जमकर सराहना की है.
गेंदबाजों की जमकर की रहाणे ने तारीफ
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट लिए. वहीं, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वैभव अरोरा ने 1-1 विकेट झटके. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192/5 का स्कोर बोर्ड पर लगाया. मगर, इसके बावजूद कप्तान Ajinkya Rahane ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की.
अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “बिल्कुल. मुझे लगता है कि गेंदबाजी में हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. इस विकेट पर 190 रन बनाना बहुत अच्छा था, खासकर पावरप्ले में उन्होंने जो 70 से कुछ अधिक रन बनाए. उसके बाद 190 रन तक पहुंचना हमारी गेंदबाजी का शानदार काम था. मुझे लगता है कि शुरुआत में हमारी बल्लेबाजी में पावरप्ले में सिर्फ 36 या 37 रन ही बन पाए. मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण था. बीच के ओवरों में स्पिनरों को हिट करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इसके अलावा विकेट बहुत अच्छा था. हमें एक बल्लेबाज की जरूरत थी, जो आखिर तक खेले और फिर अंत में मैच जीत लेते.”
टीम में बदलाव की ओर किया कप्तान ने इशारा
कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद अब वापसी के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने प्लेइंग-11 में बदलाव की ओर इशारा किया है.
आपको क्या लगता है कि आपको कहां सुधार करने की ज़रूरत है? इस सवाल पर रहाणे ने कहा, “मुझे लगता है कि कॉम्बिनेशन के लिहाज से, हमने सोचा कि पिछले मैच और इस मैच में जो कॉम्बिनेशन था, वह बहुत अच्छा था. मुझे लगता है कि इस समय हालात थोड़े मुश्किल हैं. हां, हम मैच नहीं जीत रहे हैं, यह मुश्किल है. हम सभी के लिए एक टीम के रूप में सकारात्मक रहना, हौसला बनाए रखना, हिम्मत बनाए रखना और वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है.”
“हां, हमें ड्रेसिंग रूम में बैठकर कॉम्बिनेशन के बारे में सोचना होगा. हमें कुछ बदलाव करने होंगे. बदलाव होते रहते हैं. कभी-कभी आप खिलाड़ियों का साथ देते हैं, अगर नतीजे आपके पक्ष में जा रहे हैं, तो ठीक है. लेकिन अगर नतीजे आपके पक्ष में नहीं जा रहे हैं, तो आपको टीम कॉम्बिनेशन के बारे में सोचना होगा. लेकिन इसके अलावा, मुझे लगता है कि यह सब सकारात्मक रहने और अपना हौसला बनाए रखने के बारे में है.”
The sweet taste of a home victory 🥳
Making it two massive wins in a row ✌️ @ChennaiIPL are 𝘽𝙪𝙞𝙡𝙙𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩𝙪𝙢 in front of the home fans 💛Scorecard ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/JhCmZ7wsD1
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
अजिंक्य रहाणे ने की स्पिनर्स की तारीफ
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर्स ने अच्छी गेंदबाजी की थी. ऐसे में कैप्टन अजिंक्य रहाणे ने मैच खत्म होने के बाद कहा, “हां, तीनों स्पिनर. मेरा मतलब है, अगर आप सीएसके के स्पिनरों को भी देखें, तो उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. बल्लेबाजों के लिए बड़े छक्के लगाना आसान नहीं था, जब तक कि आप पूरी तरह से फुल लेंथ गेंद न डालें, तब तक यह आसान था. अन्यथा, गेंद को अंदर डालना और फिर क्रॉस करना बल्लेबाजों के लिए आसान विकल्प नहीं था. इसलिए मुझे लगता है कि दोनों तरफ से स्पिनरों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. हमें बस, जैसा कि मैंने कहा, अपना हौसला बनाए रखना है और पॉजिटिव रहना है. आत्मविश्वास.”
ये भी पढ़ें: CSK vs KKR: नूर अहमद का तहलका, चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता लगातार दूसरा मैच, कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली चौथी हार
लगातार 5 हारने के बाद भी नहीं टूटा अजिंक्य रहाणे का हौंसला, बोले-'हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









