UP News: मुरादाबाद: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा…चलती गाड़ी में सीट बदलने लगे ड्राइवर, डबल डेकर बस पलटी; 22 घायल – INA

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे क्षेत्र के पास रात करीब 10:15 बजे एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सर्विस लेन के किनारे पलट गई. यह बस सीतापुर से दिल्ली के टिकरी बॉर्डर की ओर जा रही थी और इसमें बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए और मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया गया. स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ जिला अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल भी जाना.

हादसे में करीब 22 लोग घायल

एसपी सिटी ने बताया कि इस हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, लेकिन सभी को मामूली चोटें आई हैं और किसी की जान नहीं गई.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि चालक की लापरवाही के चलते हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में चल रही थी, तभी दोनों ड्राइवर चलती बस में ही सीट बदलने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई. पुलिस इस दावे की गंभीरता से जांच कर रही है और इसे हादसे का प्रमुख कारण मान रही है.

80 मजदूर सवार थे

जानकारी के मुताबिक, बस में उसकी क्षमता से कहीं अधिक, लगभग 80 मजदूर सवार थे. इन्हें बिना किसी सुरक्षा मानकों का पालन किए ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. इस तरह की बसें अक्सर नियमों को नजरअंदाज कर यात्रियों की जान जोखिम में डालती हैं.

फिलहाल प्रशासन का ध्यान घायलों के समुचित इलाज पर है, लेकिन साथ ही बस संचालकों की जिम्मेदारी और नियमों के उल्लंघन की भी गहन जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

शारिक सिद्दिकी
शारिक सिद्दिकी

पिछले 4 सालों से पत्रकारिता के फील्ड में हूं, निष्पक्ष पत्रकारिता का पक्षधर और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना ही मेरा उद्देश्य.

Read More

google button

मुरादाबाद: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा…चलती गाड़ी में सीट बदलने लगे ड्राइवर, डबल डेकर बस पलटी; 22 घायल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News