UP News: चुनाव से पहले यूपी में सक्रिय हुए मुकेश सहनी, निषाद आरक्षण को लेकर 11 अप्रैल को लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन – INA

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. सहनी लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम का आयोजन 11 अप्रैल को किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने गुरुवार को राजधानी में एक बयान जारी करते हुए यह कहा कि मुकेश सहनी यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई को धार देने 11 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेंगे. अब यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई होगी.
उन्होंने कहा कि सहनी उत्तर प्रदेश में निषाद आरक्षण की लड़ाई को और गति देने के लिए यूपी पहुंच रहे हैं. वे यहां कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों से भी मुलाकात करेंगे.
11 अप्रैल को लखनऊ में करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन
मुकेश सहनी 11 अप्रैल को लखनऊ में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. लखनऊ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से वे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे एवं निषाद आरक्षण के लिए अपनी लड़ाई को धार देंगे.
देव ज्योति ने यह भी कहा कि यूपी सरकार ने निषाद आरक्षण को पिछले चुनाव के दौरान अनुशंसा की थी, लेकिन उसके बाद उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. उस समय निषादों को सब्जबाग दिखलाया गया था. मुकेश सहनी इस क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह सवाल भी पूछेंगे कि जब यूपी में डबल इंजन की सरकार है तो आखिर निषादों को आरक्षण अब तक क्यों नहीं दिया जा सका?
यूपी चुनाव से पहले VIP ने तैयारी की तेज
ज्ञात हो कि विकासशील इंसान पार्टी महा गठबंधन का एक हिस्सा है. विकासशील इंसान पार्टी ने पिछले साल बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के बैनर तले अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था.
हालांकि पार्टी के किसी भी उम्मीदवार को जीत नहीं मिली थी. लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम कार्यकर्ता सम्मेलन में मुकेश सहनी द्वारा हिस्सा लेने की पहल को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- 2 लाख रुपये के चक्कर में आ गई जनता, जनादेश खरीदा गया, बिहार में करारी हार के बाद बोले मुकेश सहनी
चुनाव से पहले यूपी में सक्रिय हुए मुकेश सहनी, निषाद आरक्षण को लेकर 11 अप्रैल को लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




