UP News: लखनऊ में ‘नेताजी’ के भतीजे की भैंस हुई चोरी, 48 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाली… याद आई 12 साल पुरानी आजम खान वाली कहानी – INA

Lucknow Buffalo Theft: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के निगोहा थाना क्षेत्र में भैंस चोरी का एक मामला इन दिनों सुर्खियों में है. भाजपा के एक ब्लॉक प्रमुख के भतीजे की चोरी हुई भैंस को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया. भैंस मिलने के बाद ब्लॉक प्रमुख ने पूरी पुलिस टीम को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनकी सराहना की. इस घटना की तुलना वर्ष 2014 में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की भैंस चोरी के चर्चित मामले से की जा रही है, जब पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उनकी भैंसें बरामद कर ली थीं और विपक्ष ने इसे लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला था.

निगोहा थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी भाजपा ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला के भतीजे अभिषेक शुक्ला और उनके पड़ोसी की एक-एक भैंस 19 जुलाई की रात चोरी हो गई थी. घटना के बाद पीड़ितों ने तत्काल निगोहा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और चोरी का खुलासा करने के लिए विशेष टीम गठित की.

150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर तक पहुंची पुलिस

भैंस चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. कई घंटों की जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही. पुलिस ने जंगल मंगल चौराहे के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान बाराबंकी निवासी राजन के रूप में हुई.

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुई भैंस

पुलिस पूछताछ में आरोपी राजन ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी दिलीप उर्फ छोटू और देवराज के साथ मिलकर भैंस चोरी की थी. उसकी निशानदेही पर चोरी की गई भैंस बरामद कर ली गई. पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

गिरफ्तार आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी राजन शातिर अपराधी है. उसके खिलाफ चोरी, लूटपाट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक वह अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और गांजा तस्करी से भी उसका संबंध बताया जा रहा है.

भैंस मिलने पर पुलिस टीम का सम्मान

चोरी की भैंस बरामद होने के बाद ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला ने निगोहा पुलिस की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की. उन्होंने पूरी पुलिस टीम को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए बेहद कम समय में चोरी का खुलासा किया. इस सम्मान समारोह की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके चलते यह मामला एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है.

लखनऊ में ‘नेताजी’ के भतीजे की भैंस हुई चोरी, 48 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाली… याद आई 12 साल पुरानी आजम खान वाली कहानी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button