UP News: नोएडा का हैवान पिता! 6 साल की सौतेली बेटी से रेप के बाद मर्डर, लाश को लगाने जा रहा था ठिकाने, तभी… – INA

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सूरजपुर कस्बे में एक बेहद दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी 6 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए बच्ची का गुपचुप अंतिम संस्कार करने की भी कोशिश की. लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता से पूरा मामला खुल गया.

जानकारी के मुताबिक, आरोपीय मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला है और ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में अपनी दूसरी पत्नी और उसकी दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रह रहा था. वह पास की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था और सामान्य जीवन जी रहा था, लेकिन किसे मालूम था कि वो अंदर-अंदर वह हैवानियत छुपाए बैठा था.

रविवार को दिया वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस महिला से उसने शादी की थी वह भी पास की एक फैक्ट्री में नौकरी कर रही है. घटना वाले दिन उसकी पत्नी नौकरी करने के लिए फैक्ट्री गई हुई थी. उसी दिन मौका पाकर आरोपी ने अपनी 6 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया इसके बाद उसने बच्ची की गला घोट कर हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने इस अपराध को छुपाने की साजिश की. घटना के बाद आरोपी बच्ची के शव का चुपचाप अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था, ताकि किसी को शक ना हो. लेकिन आसपास के लोगों को उसकी हरकतों पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है. इसके बाद बच्चे की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी आरके गौतम ने बताया इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया. अदालत ने आरोपी को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया है.

पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी और महिला की मुलाकात पंजाब में हुई थी. यहां यह दोनों एक साथ काम करते थे. इस दौरान दोनों के बीच में प्रेम संबंध बन गए. आरोपी ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया, जबकि महिला ने भी अपने पति को इसी के चक्कर में छोड़ दिया. जिसके बाद यह करीब 6 महीने पहले दोनों ग्रेटर नोएडा आकर सूरजपुर कस्बे में किराए के मकान में रहने लगे.

नोएडा का हैवान पिता! 6 साल की सौतेली बेटी से रेप के बाद मर्डर, लाश को लगाने जा रहा था ठिकाने, तभी…





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News